boltBREAKING NEWS
  • समाज की हलचल  e पेपर निशुल्क पढ़ने के लिए भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

सडक़ दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु, एक गंभीर घायल

सडक़ दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु, एक गंभीर घायल

गंगरार। सडक़ दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु हरे गई व एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रात्रि के करीब 8 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीछे की तरफ से एक पिकअप ने तेज गति से आते हुए कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कार सवार अर्जुन सिंह पुत्र राधेश्यामसिंह राजपूत निवासी गंगरार एवं किशन लाल पुत्र रामलाल रैगर निवासी गंगरार गंभीर रूप से घायल हो गए। वही दुर्घटना के दौरान पिकअप चालक तेज गति से पिकअप वाहन को लेकर भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर उपस्थित लोगों ने घायलों को इलाज हेतु जिला मुख्यालय पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर अर्जुन सिंह की मृत्यु हो गई।