boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

इंटरनेट मीडिया में जो सक्रिय रहेगा वही नेता बचेगा

 इंटरनेट मीडिया में जो सक्रिय रहेगा वही नेता बचेगा

 उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी के विधायकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शनिवार को समापन हो गया। समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पी. मुरलीधर राव ने कहा कि आने वाले समय में जो विधायक इंटरनेट मीडिया में सक्रिय रहेगा, वही नेता बचेगा। सारे विधायक फेसबुक, टि्वटर और इंस्टाग्राम पर सक्रिय हो जाएं। आम लोग आपको अपनी समस्याएं इन्हीं प्लेटफार्म पर भेजेंगे, उनकी समस्याओं का समाधान भी आप इसी पर करें। आपके कार्यालय की व्यवस्था भी अब पेपरलेस हो जाना चाहिए। अब अच्छा नेता वही कहलाएगा जो इंटरनेट मीडिया में ज्यादा से ज्यादा सेवाएं देगा। अब लोग भौतिक उपस्थिति के बजाय मेल करना ज्यादा बेहतर समझते हैं।

राव ने कहा कि इंटरनेट मीडिया में यह नहीं कि सिर्फ अपने उद्घाटन-शिलान्यास के फोटो डाल दें, देश की समस्याओं या राजनीतिक परिदृश्य क्या चल रहा है, उसके बारे में भी विचार रखें। राव ने कहा कार्यकर्ताओं के त्याग का सबसे बड़ा उदाहरण मध्य प्रदेश ही है। एक विधानसभा चुनाव में तुलसीराम सिलावट को हराने वाला जो कार्यकर्ता राजेश सोनकर था। इस उपचुनाव में उसी ने सिलावट को जिताने के लिए ताकत झोंक दी। ऐसा उदाहरण किस दल में मिलेगा। यह बात अलग है कि जिन परिस्थितियों में प्रदेश में सरकार बनी है, उसमें किसी क्षेत्र से कम और किसी क्षेत्र से ज्यादा मंत्री बन गए हैं।

विधायक के मन में यह भाव कभी नहीं होना चाहिए कि मेरा क्या होगा? उसके काम का मूल्यांकन पार्टी करती है। संकल्प लेकर जाएं, अपने क्षेत्र को आदर्श बनाएं, पार्टी आपकी चिंता करेगी। आप भी यह भी ध्यान रखें कि कार्यकर्ताओं के लिए अपने दरवाजे कभी बंद न करें। सभी लोग कार्यकर्ता को ही मालिक समझें व कभी उनकी उपेक्षा न करें। कांग्रेस का जो वोट बैंक टूट रहा है। वह कैसे भाजपा के साथ आए इस पर विचार करें। भाजपा को प्रमुख वोट बैंक पार्टी के साथ रहे। इसकी चिंता करें।

बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी : राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी विधायकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस साल बंगाल में भाजपा की सरकार अवश्य ही बनेगी। समापन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपने विचार रखे।

शिवप्रकाश ने ली हाजिरी : संगठन प्रभारी और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने विधायकों की हाजिरी ले ली। सबसे पहले मोबाइल बंद करवाए। उसके बाद कहा कि बताओ कितने विधायक-मंत्री आए हैं। प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया, सिर्फ 10 विधायक और एक प्रदेश मंत्री नहीं आए हैं।

स्वयंसेवक टिकट नहीं मांगता

पार्टी के संगठन प्रभारी और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने भाजपा विधायकों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विषय में विस्तार से जानकारी दी। वे बोले, संघ देश पर कब्जा करना नहीं चाहता है, भाजपा को चलाने का काम भी संघ नहीं करता है। संघ एक परिवार है और विचार है। संघ स्वयंसेवक तैयार करता है जो भाजपा के काम आते हैं। हमारा स्वयंसेवक कभी टिकट नहीं मानता है। कभी किसी पद प्रतिष्ठा के लालच में नहीं पड़ता है। कोरोना काल में संघ और हमारे सेवा भारती जैसे संगठनों का काम आप देखिए।