boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

मोहर्रम के ताजियों के मार्ग पर लिया पुलिस प्रशासन ने व्यवस्थाओं का जायजा

मोहर्रम के ताजियों के मार्ग पर लिया पुलिस प्रशासन ने व्यवस्थाओं का जायजा

भीलवाड़ा BHN
मोहर्रम पर निकलने वाले ताजियों के मार्ग पर व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मंगलवार को शहर का जायजा लिया। ताजियों के निर्धारित रास्तों पर विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा गया।
सीओ सिटी नरेंद्र दायमा व कोतवाल मुकेश वर्मा ने यूआईटी, एवीवीएनएल, नगर परिषद और पुलिस टीम ने आज ताजियों के रास्तों का जायजा लिया। इस दौरान पेड़, लटकते तार, खुले मैनहॉल समस्या के निवारण या बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। दायमा ने बताया कि शहर में मोहर्रम पर करीब 13 ताजिये और तीन अखाड़े निकलने हैं। ऐसे में कार्यक्रम निर्विघ्न तरीके से हो, इसके लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।