भीलवाड़ा (हलचल)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया व प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर गुरुवार को सहाड़ा आएंगे। भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि दोनों पदाधिकारी विभिन्न समाजों के प्रमुख पदाधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।