boltBREAKING NEWS
  • भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे
  • विजय गढवाल  6377364129
  • advt. [email protected] समाचार 
  • प्रेम कुमार गढ़वाल 9413376078
  • व्हाट्सएप 7737741455
  • मेल [email protected]  7 लाख+ पाठक
  •  

श्री बाबाधाम पर नवरात्रा महोत्सव की तैयारियां

श्री बाबाधाम पर नवरात्रा महोत्सव की तैयारियां

भीलवाड़ा -  बाबा धाम पर विशेष नवरात्रा महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत शक्ति पीठ को मनोरम लाईटों, झण्डियों, चुन्नर डेकोरेशन रंग बिरंगी झिलमिलाती फरियांे व फूलों से सजावट की जायेगी तथा व्यवस्थित ढ़ंग से सभी भक्तजनों को दर्शन हो सके। ऐसी व्यवस्था श्री बाबा धाम परिवार के सेवादारांे द्वारा की जायेगी।
             बाबा धाम पर नवरात्रा महोत्सव   बाबाधाम के अध्यक्ष  विनीत अग्रवाल के सानिध्य में मनाया जा रहा है। इसके लिए आज एक विशेष बैठक रखी गयी। जिसमें सभी सेवादारों को अपनी-अपनी सेवाएं प्रदान की गयी। प्रतिदिन प्रातः काल आरती 7 बजे व सांयकाल आरती 7.15 बजे होगी। इसके अलाव नवरात्रा पर प्रतिदिन विशेष पूजा, अर्चना, हवन पूजा आहूतियां दी जायेगी। इन सब पर विस्तृत विशेष चर्चा की गयी। नवरात्रा महोत्सव में ही एक दिन विशेष लक्ष्मीयज्ञ भी होगा।
             नवरात्रा महोत्सव के सारे कार्यक्रम में सभी भक्तजन पधार कर धर्म का लाभ लेवें। सभी धर्मप्रेमी इस महोत्सव में सादर आमंत्रित है।