boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

थानेटा व बरार ग्राम पंचायत में शराब बन्दी के मतदान के लिये पीठासीन अधिकारी एवं दलों का गठन

थानेटा व बरार ग्राम पंचायत में शराब बन्दी के मतदान के लिये  पीठासीन अधिकारी एवं दलों का गठन

  राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने दो अलग-अलग आदेश जारी कर भीम की ग्राम पंचायत बरार एवं थानेटा में मतदान के लिये पीठासीन अधिकारी एवं विभिन्न दलों का गठन किया है।  

बरार के लिये-

    जारी आदेशानुसार ग्राम पंचायत बरार में मतदान प्रक्रिया से शराब की दुकान हटवाने के संबंध में 14 फरवरी को सरपंच ग्राम पंचायत बरार एवं ग्राम पंचायत बरार के वार्ड संख्या 1 से 15 में निवास करने वाले मतदाताओं की हस्ताक्षरित निर्वाचन नामावली 2014 सहित प्राप्त प्रस्ताव राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार ग्राम पंचायत बरार (पुरानी) व ग्राम पंचायत बरार एवं हामेला की बेर (नई) के निर्वाचन नामावली 2014 के 15 वाडोर्ं में सम्मिलित कुल 5,632 मतदाताओं का विभिन्न गठित मतदान केंद्रों पर 15 अप्रैल को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान संपन्न करवाए जाएंगे। जिसके लिए तहसीलदार भीम को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है।

    जारी आदेशानुसार भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र बरार के मतदान केंद्र संख्या 1, जहां पर मतदान केंद्र में सम्मिलित वार्ड 1, 2 व 3 होंगे।

    इसी प्रकार भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र बरार के मतदान केंद्र संख्या 2, जहां पर मतदान केंद्र में सम्मिलित वार्ड 4, 5 व 6 होंगे। मतदान केंद्र संख्या 3, जहां पर मतदान केंद्र में सम्मिलित वार्ड 7, 8 व 9 होंगे। मतदान केंद्र संख्या 4, जहां पर मतदान केंद्र में सम्मिलित वार्ड 10, 11 व 12 होंगे। मतदान केंद्र संख्या 5 जहां पर मतदान केंद्र में सम्मिलित वार्ड 13, 14 व 15 होंगे।

    जारी आदेशानुसार पीठासीन अधिकारी के सहयोग के लिए जिला कलेक्टर ने पांच मतदान दलों का मतदान केंद्र के अनुसार गठन किया है।

    प्रथम दल में कैलाशचंद प्रजापति सहायक विकास अधिकारी भीम, जगदीश चंद्र भूअभिलेख निरीक्षक कुकड़ा, मदन सिंह वरिष्ठ लिपिक तहसील भीम को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र (एक) में नियुक्त किया है।

    इसी प्रकार दूसरे दल में पृथ्वीसिंह कच्छावा एसीबीईाओ भीम, हरिकिशन बिलोनीया भूअ निरीक्षक बरार, जितेंद्र दान कनिष्ठ सहायक तहसील भीम को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र (दो) में, तीसरे दल में मन्ना लाल भाट एसीबीईओ भीम, रमेश सिंह भूअभिलेख निरीक्षक बली, रुपाराम कनिष्ठ सहायक तहसील भीम को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र (तीन) में, चौथें दल में माधोलाल कवरिया ऑफिस कानूनगो तहसील भीम, राजेंद्र सिंह सहायक प्रशासनिक अधिकारी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीम, जितेंद्र सिंह कनिष्ठ सहायक तहसील भीम को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र (चार) में तथा पन्ना सिंह भू अभिलेख निरीक्षक काछबली हाल प्रतिनियुक्त त.रा.ले. तहसील भीम, किशन सिंह सहायक प्रशासनिक अधिकारी उपखंड कार्यालय भीम तथा अमजद काठात वरिष्ठ सहायक उपखण्ड कार्यालय भीम को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र (पांच) में नियुक्त किया है।

    इन मतदान दलों का प्रशिक्षण उपखंड अधिकारी भीम द्वारा अपने स्तर पर दिया जाएगा तथा समस्त कार्मिक निर्धारित समय पर प्रशिक्षण के लिए उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे व 14 अप्रैल को अपराह्न 3 बजे उपखंड कार्यालय भीम में उपस्थित होकर पीठासीन अधिकारी के निर्देशन में चुनाव संबंधित कार्य करेंगे।

थानेटा के लिये-

    जारी आदेशानुसार ग्राम पंचायत थानेटा में मतदान प्रक्रिया से शराब की दुकान हटवाने के संबंध में प्राप्त प्रस्ताव पर राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार ग्राम पंचायत थानेटा के कुल 11 वाडोर्ं में सम्मिलित कुल 3,244 मतदाताओं का विभिन्न गठित मतदान केंद्रों पर 9 अप्रैल को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान संपन्न करवाए जाएंगे। जिसके लिए तहसीलदार भीम को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है।

    जारी आदेशानुसार भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र थानेटा के मतदान केंद्र संख्या 1, जहां पर मतदान केंद्र में सम्मिलित वार्ड 1, 2 व 3 होंगे।

    इसी प्रकार भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र थानेटा के मतदान केंद्र संख्या 2, जहां पर मतदान केंद्र में सम्मिलित वार्ड 4, 5 व 6 होंगे। मतदान केंद्र संख्या 3, जहां पर मतदान केंद्र में सम्मिलित वार्ड 7, 8 व 9 होंगे। मतदान केंद्र संख्या 4, जहां पर मतदान केंद्र में सम्मिलित वार्ड 10 व 11 होंगे।

    जारी आदेशानुसार पीठासीन अधिकारी के सहयोग के लिए जिला कलेक्टर ने चार मतदान दलों का मतदान केंद्र के अनुसार गठन किया है।

    प्रथम दल में कैलाशचंद प्रजापति सहायक विकास अधिकारी भीम, जगदीश चंद्र भूअभिलेख निरीक्षक कुकड़ा, मदन सिंह वरिष्ठ लिपिक तहसील भीम को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र थानेटा (एक) में नियुक्त किया है।

    इसी प्रकार दूसरे दल में पृथ्वीसिंह कच्छावा एसीबीईाओ भीम, हरिकिशन बिलोनीया भूअ निरीक्षक बरार, जितेंद्र दान कनिष्ठ सहायक तहसील भीम को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र थानेटा (दो) में, तीसरे दल में मन्ना लाल भाट एसीबीईओ भीम, रमेश सिंह भूअभिलेख निरीक्षक बली, रुपाराम कनिष्ठ सहायक तहसील भीम को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र थानेटा (तीन) में, चौथें दल में माधोलाल कवरिया ऑफिस कानूनगो तहसील भीम, राजेंद्र सिंह सहायक प्रशासनिक अधिकारी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीम, जितेंद्र सिंह कनिष्ठ सहायक तहसील भीम को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र थानेटा (चार) में नियुक्त किया है।

    इन मतदान दलों का प्रशिक्षण उपखंड अधिकारी भीम द्वारा अपने स्तर पर दिया जाएगा तथा समस्त कार्मिक निर्धारित समय पर प्रशिक्षण के लिए उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे व 8 अप्रैल को अपराह्न 3 बजे उपखंड कार्यालय भीम में उपस्थित होकर पीठासीन अधिकारी के निर्देशन में चुनाव संबंधित कार्य करेंगे।