boltBREAKING NEWS
  • समाज की हलचल  e पेपर निशुल्क पढ़ने के लिए भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

प्रियंका गांधी की आज पंडेर में धीरज के समर्थन में  बड़ी जनसभा

प्रियंका गांधी की आज पंडेर में धीरज के समर्थन में  बड़ी जनसभा

भीलवाड़ा। जहाजपुर से कांग्रेस प्रत्याशी धीरज गुर्जर के समर्थन में सोमवार को कांग्रेस महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी जनसभा को संबोधित करेंगी। इस सभा को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में प्रियंका गांधी की सभा को लेकर काफी उत्साह है। 
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और जहाजपुर से कांग्रेस प्रत्याशी धीरज गुर्जर के समर्थन में 20 नवंबर को पंडेर कस्बे में होने वाली सभा को लेकर आज कांग्रेस नेताओं ने तैयारियों का जायजा लिया है। सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन ने भी मोर्चा संभाल लिया है। इस सभा में जहाजपुर विधानसभा से हजारों लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है। जहाजपुर के अलावा शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे। सभा को लेकर जहाजपुर और शाहपुरा में माहौल बदलने का प्रयास होगा। प्रियंका पिछले कुछ समय से काफी आक्रमक रूख अपनाएं हुए है और विपक्ष पर तीखे शब्द बाण से घायल कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने में जुटी हुई है। 
सभा को लेकर देर रात तक मंच और पांडाल बनाने का काम जारी था। देर रात दर्जनों मजदूर मंच बनाने के काम में जुटे हुए थे। मौके पर नीरज और राहुल गुर्जर के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए थे। 
दूसरी और गुर्जर ने आज इंदोकिया से जनसंपर्क अभियान शुरू किया, बाद में गुर्जर ने सिंगणा, भगवानपुर, फलासिया, माताजी का खेड़ा, कंजर कॉलोनी, झालरा, बैरी का झूपड़ा, शिवपुरा आदि में जनसंपर्क कर कांग्रेस की योजनाओं को लोगों को बताया और विकास के नाम पर वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी गरीब, दलित और छत्तीस ही कौम को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।