boltBREAKING NEWS
  •  
  • भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे
  • विजय गढवाल  6377364129
  • advt. [email protected] समाचार 
  • प्रेम कुमार गढ़वाल 9413376078
  • व्हाट्सएप 7737741455
  • मेल [email protected]  7 लाख+ पाठक
  •  

59वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में पं. नेहरू को किया याद

59वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में पं. नेहरू को किया याद

भीलवाड़ा (हलचल) । देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की 59 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन डॉ. राजेश गोयल, अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर ब्रह्मालाल जाट, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक पवन नानकानी सहित अन्य अधिकारी व जिला कलेक्ट्रेट स्टाफ ने पंडित नेहरू के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
एडीएम प्रशासन डॉ. राजेश गोयल ने देश की आजादी और विकास में स्व. नेहरू के योगदान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया। देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में नेहरू ने देश में कृषि और उद्योग के नए युग की शुरुआत की थी। एडीएम सिटी जाट ने बताया कि स्व. नेहरू का पूरा जीवन प्रेरणादायी है।