boltBREAKING NEWS

बागोर मे हो रहा है रामलीला का मंचन शुरू

बागोर मे हो रहा है रामलीला का मंचन शुरू


 बागोर । ब्रह्माणी माता मन्दिर के परिसर मे भारतीय संस्कृति एंवम धर्म रक्षा हेतु *श्री रामायण प्रचारक मण्डल काशी वाराणसी उत्तर प्रदेश  के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा श्री रामलीला महोत्सव* का विशाल आयोजन गणपति पूजन के साथ आरम्भ किया।संचालक पंडित  राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि आधुनिक भौतिक वादी टैक्नोलॉजी के युग मे समाज और परिवारो मे संस्कारों का पतन हो रहा है। मानव तृष्णा बढती जा रही है। आदर्श खत्म होते जा रहे हैं। बताया कि जहाँ सम्पत्ति पाने की तृष्णा  होती है वहाँ महाभारत की शुरुआत होती है और जहाँ सम्पत्ति के त्याग की भावना होती है वहाँ रामायण की शुरुआत होती है।
यहाँ शुद्ध रामायण का मंचन है जहाँ फूहड़ हास्य अथवा अश्लील नृत्य का कोई स्थान नहीं है। 
शनिवार को प्रथम दिन राजा दशरथ के पुत्र कामेष्ठी यज्ञ के साथ श्री राम अवतार का मंचन रामायण मण्डली के अठारह कलाकारों द्वारा किया गया।
दस दिन तक सांय 7:30 से 11::00 बजे तक चलने वाले रामलीला मंचन को भारतीय सनातन संस्कृति व संस्कारों के पुन: उत्थान के लिए परिवार सहित देखने व हिन्दू धर्म प्रचार के लिए तन, मन व धन से सहयोग करने का सबसे आग्रह किया है।