boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

बर्फ से ढका रोहतांग दर्रा पर्यटकों की पहली पसंद, लाहुल हाेते अटल टनल से वापसी कर रहे सैलानी, देखिए तस्‍वीरें

बर्फ से ढका रोहतांग दर्रा पर्यटकों की पहली पसंद, लाहुल हाेते अटल टनल से वापसी कर रहे सैलानी, देखिए तस्‍वीरें

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बर्फ से ढका रोहतांग दर्रा सैलानियों की पहली पसंद बर गया है। दर्रे में दो फीट से अधिक बर्फ पड़ी है। चारों ओर बिछी बर्फ की मोटी परत सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कुल्लू मनाली आने वाले पर्यटकों में रोहतांग दर्रे को लेकर खासा उत्साह है। हालांकि अटल टनल बनने के बाद दर्रे में सैलानियों की भीड़ कम हुई है लेकिन इन दिनों बर्फ के दीदार को सैलानियों का मेला लग गया है।

रोहतांग दर्रे के दीदार करने के बाद पर्यटक कोकसर होते हुए अटल टनल के भी दीदार कर रहे हैं। मनाली से गुलाब होते हुए दर्रे में दस्तक दे रहे हैं। दर्रे में बर्फ की खेलों का आनंद लेने के बाद पर्यटक बापसी में गुलाबा न आकर सीधे कोकसर उतर रहे हैं और कोकसर से अटल टनल के दीदार कर सोलंगनाला पहुंच रहे हैं।

jagran

रोहतांग दर्रे में जाने वाले पर्यटक मढ़ी में साहसिक खेलों का आनद ले रहे हैं। यहां एनजीटी के आदेशानुसार प्रशासन ने लगभग 10 करोड़ की लागत से मार्केट व पार्किंग का निर्माण किया है। पर्यटक यहां रुककर चाय की चुस्की के साथ सफर की थकान भी मिटा रहे हैं।

jagran

रोहतांग दर्रे के साथ साथ अटल टनल भी सैलानियों की पहली पसंद बनी हुई है। नौ किमी लम्बी देश की आधुनिक अटल टनल के दीदार कर सैलानी खासे उत्साहित हो रहे हैं। पर्यटक अटल टनल के नार्थ पोर्टल में सुंदर नजारों को कैमरे में कैद कर रहे हैं। साथ ही शीत मरुस्थल लाहुल घाटी के दीदार कर रहे हैं।

jagran

एसडीएम मनाली डाक्टर सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि रोहतांग दर्रे में सैलानी बर्फ के दीदार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन से परमिंट प्राप्त कर पर्यटक वाहन रोहतांग दर्रे की ओर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोहतांग दर्रे में पर्यटकों की आवाजाही मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर रहेगी। बर्फ़बारी शुरु होने की सूरत पर्यटकों को गुलाबा से आगे नही जाने दिया जाएगा। उन्होंने पर्यटकों से आग्रह किया कि प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करें।