boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

यश विहार में हुआ साध्वी मैना कंवर का मंगल प्रवेश

यश विहार में हुआ साध्वी मैना कंवर का मंगल प्रवेश

भीलवाड़ा (हलचल)। राजस्थान उपप्रवर्तिनी साध्वी मैना कंवर आदि ठाणा ने रविवार सुबह काशीपुरी स्थित शीतल स्वाध्याय भवन से विहार कर तिलक नगर स्थित यश विहार में मंगल प्रवेश किया। इस मौके पर प्रति रविवार होने वाला नवकार महामंत्र जाप हुआ। इस दौरान आयोजित धर्म चर्चा में उपस्थित श्रावक श्राविकाओं को साध्वी मैना कंवर ने कहा कि जीवन में नवकार महामंत्र का संबंध होना चाहिए। बच्चे के जन्म लेने पर सर्वप्रथम नवकार मंत्र सुनाना चाहिए। जैन धर्म की क्रियाएं भी इसी मंत्र से शुरू होती हैं। प्रत्येक व्यक्ति को नवकार मंत्र का जाप प्रतिदिन 108 बार करना चाहिए। जाप का लाभ जगवीर सिंह जगनमोहन चौधरी परिवार ने लिया। जाप के बाद जयपुर में विराजित साध्वी संतोष के देवलोकगमन पर दो लोगस का पाठ कर श्रद्धांजलि दी। जाप का संचालन भूपेंद्र पगारिया ने किया। ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी मनीष बंब ने बताया कि 6 अप्रैल को साध्वी मैना कंवर यश विहार से विहार कर सुवाणा स्थित जैन स्थानक में होगा। बंब ने बताया कि 9 अप्रैल को सुवाणा में यश कंवर की जन्म जयंती मनाई जाएगी। जाप के दौरान आरएल टुकलिया, अशोक पोखरना, मुकेश डांगी, पार्षद मंजू पोखरना, धर्मीचंद नंदावत, हेमंत बाबेल, सेवारत्न प्रमोद सिंघवी, श्याम सिंह चौहान, विनोद चौधरी, प्रमिल सिंघवी, अलका सिंघवी, निष्मा पोखरना, अलका बंब आदि उपस्थित थे।