boltBREAKING NEWS

शक्तावत अध्यक्ष, सिसोदिया उपाध्यक्ष मनोनीत

शक्तावत अध्यक्ष, सिसोदिया उपाध्यक्ष मनोनीत

उदयपुर। मेवाड़ जनशक्ति दल उदयपुर के जिला महामंत्री कार्यालय पर शनिवार को संगठन की बैठक संपन्न हुई। संस्थापक नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक में मार्गदर्शक मंडल के गिरीश जोशी, चंद्रशेखर जोशी के अनुशंसा पर जिला महामंत्री देवेंद्र बोयल, उपाध्यक्ष अरुण निमावत ने फलासिया ब्लॉक अध्यक्ष पर कोल्यारी निवासी हेमेंद्र सिंह शक्तावत, उपाध्यक्ष पद पर झाड़ा पीपला निवासी भारत सिंह सिसोदिया को मनोनीत किया। यह जानकारी संभाग महासचिव आशीष शर्मा ने दी।