हमीरगढ़(राजाराम वैष्णव) श्री दुर्गा शक्ति अखाड़े में आज मकर सक्रांति उत्सव मनाया गया माता और बहनों को विभिन्न प्रकार के खेल खिलाएं गए अखाड़े की कोषाध्यक्ष कोमल माली ने बताया कि मकर संक्रांति भारत का प्रमुख पर्व है। मकर संक्रांति संक्रान्ति पूरे भारत और नेपाल में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है। पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर आता है तभी इस पर्व को मनाया जाता है। वर्तमान शताब्दी में यह त्योहार जनवरी माह के चौदहवें या पन्द्रहवें दिन ही पड़ता है, इस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है।तमिलनाडु में इसे पोंगल नामक उत्सव के रूप में मनाते हैं जबकि कर्नाटक, केरल तथा आंध्र प्रदेश में इसे केवल संक्रांति ही कहते हैं। मकर संक्रान्ति पर्व को कहीं-कहीं उत्तरायण भी कहते हैं, यह भ्रान्ति है कि उत्तरायण भी इसी दिन होता है। किन्तु मकर संक्रान्ति उत्तरायण से भिन्न है। ओर अल्पाहार मैं सभी बहनों को दूध पिलाया गया और तिल के लड्डू दिए गए कार्यक्रम में उपस्थित अखाड़े के अध्यक्ष देवकिशन माली उपाध्यक्ष पूजा दीदी सचिव करण माली कोषाध्यक्ष सुरेश शिक्षिका मुस्कान महाविद्यालय प्रमुख प्रिया दीदी उप महाविद्यालय प्रमुख प्रियंका दीदी बौद्धिक प्रमुख भावना जी बौद्धिक प्रमुख वर्षा दीदी किरण दीदी गायत्री दीदी पायल दीदी कार्यक्रम में उपस्थित गोविंद जी भाई साहब चेतन माली योगेश बाबेल सोनू डाबी बाबू लाल आदि मौजूद थे