भीलवाड़ा ! सीरत सराय चैरिटी ट्रस्ट के रिक्त सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया पहले से ही शुरू कर दी गई है। इसके लिए करीब 18 समाज के रिक्त सदस्यों के नाम उनकी बिरादरियो से मांगे गये हैं। इस बारे में 1 मई 2023 को ट्रस्ट की ओर से लिखे गए पत्र में जिन सदस्यों का पूर्व में निधन होने से रिक्त हुए सदस्यों के स्थान पर नये सदस्यों के नाम मांगे गये हैं। इसके लिए ट्रस्ट के विधान को ध्यान में रखते हुए आगामी 30 जून 2023 तक नाम देने की समय सीमा तय की गई है।
इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं कि समय सीमा में नये सदस्यों के नाम ट्रस्ट के पास आने के बाद सदस्यों की बैठक बुलाकर ट्रस्ट के विधान के अनुसार रिक्त ट्रस्टी के लिए चुनाव कराए जाएंगे। यह जानकारी सीरत सराय चैरिटी ट्रस्ट के जनरल मैनेजर जाकिर हुसैन सिलावट ने दी।