राजसमंद (राव दिलीप सिंह)। भारत विकास परिषद शाखा देवगढ़ के नवीन सत्र का चुनाव प्रान्तीय सह संगठन मंत्री सत्यनारायण डीडवानिया के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुआ।
नवीन सदस्यों का स्वागत संरक्षक प्रकाश चन्द्र डागा और बसंतीलाल आच्छा ने किया। शाखा देवगढ़ के नवीन सत्र के लिए अध्यक्ष पद के लिए अध्यक्ष मधुसूदन स्वर्णकार, सचिव संतोष पुरी गोस्वामी, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा और महिला प्रमुख के लिए भावना पालीवाल को दायित्व प्रदान किया गया। पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सोनी, पूर्व सचिव अनन्त प्रकाश पालीवाल ने नवीन दायित्वधारियों का स्वागत किया। निर्वाचित अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष ने सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए इस सत्र में जनसेवा में पूरा सहयोग देने को कहा। कोरोना महामारी के समय में शाखा द्वारा विशेष सेवाऐ देने की घोषणा की। जनजागरण के तहत मास्क वितरण दो गज की दूरी सेनेटाइजेशन का प्रचार प्रसार और वेक्सीनेशन करवाने हेतु जनजागरूकता एवं अस्पताल को व्यवस्था में सहयोग का निर्णय लिया गया। इस दौरान रमेश कुमार कंसारा, रमेशचन्द्र त्रिपाठी, हरिश पोखरना, जय प्रकाश, जसवीर सिंह, संजय, जितेश, पारसमल पोखरना, ब्रजकान्त जोशी, पदम महात्मा, गिरीश शर्मा, युगराज जोशी, अरविन्द छाजेड़, जयप्रकाश पालीवाल, देवेन्द्र सिंह, विरेन्द्र सिंह, सतीश शर्मा आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।