boltBREAKING NEWS
  • समाज की हलचल  e पेपर निशुल्क पढ़ने के लिए भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

वो दिन दूर नहीं जब गरीबों को लूटने वाले सलाखों के पीछे दिन गिनते होंगे, बोले PM मोदी

वो दिन दूर नहीं जब गरीबों को लूटने वाले सलाखों के पीछे दिन गिनते होंगे, बोले PM मोदी

 विधानसभा चुनावों ने राजस्थान का सियासी पारा बढ़ा दिया है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने यहां प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 

राजस्थान के पालीबंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित कर कहा कि  मोदी एक और काम कर रहा है कि जो बेईमानी करता है, उसे उसके पाप की सजा देने के लिए भी उतना ही काम करता है। आप मुझे बताइए कि बेईमानों से मुक्ति मिलनी चाहिए कि नहीं मिलनी चाहिए। ये बेईमानी करने वालों को सजा मिलनी चाहिए कि नहीं मिलनी चाहिए। चुनाव में सबसे पहले उनको पराजित करके सजा देंगे कि नहीं देंगे। मेरे भाइयों-बहनों मैं आज आपको गारंटी देने आया हूं कि जिसने गरीब को लूटा है उसे छोड़ा नहीं जाएगा। यहां राजस्थान में वो दिन दूर नहीं जब गरीबों को लूटने वाले सलाखों के पीछे दिन गिनते होंगे।

 

पहले सत्ता में पहुंच वाले लोगों को पद्म सम्मान मिलता था- मोदी
 मोदी ने   कहा कि 2014 के पहले भी हमारे यहां पद्म पुरस्कार दिए जाते थे। कोई पद्म भूषण, पद्म श्री, कोई पद्म विभूषण। लेकिन तब ये पद्म सम्मान उनको मिलते थे। जिनकी सत्ता में बैठे हुए लोगों तक उनकी पहुंच थी। आज स्थिति बदल गई है। गरीब से गरीब सही मायने में गांव-देहात में, जंगलों में मानव जाति के लिए, समाज के कल्याण के लिए समर्पित भाव से काम करता है। ऐसे लोगों को पद्म सम्मान मिलता है।

उन्होंने कहा कि जब समाज के ऐसे लोगों का सम्मान बढ़ता है तो समाज की भी शक्ति अनेक गुना बढ़ जाती है। वैसे ही शहरों में रेहड़ी वाले, ठेले वाले, पटरी पर काम करने वाले, जो सब्जी बेचते हैं, फल-फूल बेचते हैं, दूध बेचते हैं, अखबार बेचते हैं। वे भी छोटे-छोटे लोग स्वाभिमान के साथ जिएं, ऐसे मेहनतकश साथियों के बारे में पहले सरकारों को सोचने की फुरसत ही नहीं थी। उनके लिस्ट में ये काम ही नहीं थे। लेकिन आपके इस सेवक ने पीएम स्वनिधि योजना की मदद से आज ऐसे लाखों रेहड़ी-पटरी पर काम करने वाले सामान्य लोगों के जीवन को, उनके परिवार के जीवन को बदला है। उन्होंने कहा कि जिनको कोई नहीं पूछता, मोदी उनको पूछता भी और पूजता भी। 

 

'बीजेपी जात पात के नाम पर मांग रही वोट'
अजमेर के केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी रघु शर्मा के समर्थन में हुई जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि त्योहार में जैसे हम पूजा करते हुए घर की सफाई करते हैं। वैसे ही जब चुनाव का समय आता है तो भी सफाई जरूरी है। प्रियंका ने कहा कि चुनाव में बड़े-बड़े नेता आते हैं तो हम अनुमान लगाते हैं कि हमारा अनुभव क्या है, जो सरकार चल रही है उसने अच्छे काम किए हैं या नहीं। इन सब बातों का हम आंकलन करते हैं। आप सभी हमारी और भाजपा के नेताओं की बात सुनें और देखें किसमें कितना वजन है।

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर जात-पात के नाम पर वोट मांगने का आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में 18 सालों से भाजपा की सरकार है। लेकिन अब जब भी मंच पर खड़े होते हैं तो भाजपा के नेता केवल धर्म-जाति के नाम पर वोट मांग रहे हैं। तो 18 साल से सरकार रही आप काम पर वोट क्यों नहीं मांगते? मैंने जब गहलोत जी से पूछा कि राजस्थान में कितने राेजगार दिलवाए हैं? तो उन्होंने कहा कि दो लाख दिलवाएं हैं और एक लाख प्रोसेस में हैं। जबकि 18 साल से मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार ने साढ़े तीन साल में केवल 21 रोजगार दिलवाए हैं। मैंने जब गहलोत जी से इंग्लिश मीडियम की पाठशाल के लिए पूछा तो हंसने लगे। उन्होंने कहा कि हर जिले में नहीं गांव-गांव में खुले हैं। ये सब काम कांग्रेस की सरकार ने पांच साल में किया है। केकड़ी जिला बना, हॉस्पिटल बना, तो इसी के आधार पर हम वोट मांग रहे हैं।

 

 

‘आन बान शान वाला राजस्थान आज कराह रहा है’
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को दौसा जिले की लालसोट विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रामविलास मीना के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। जहां 14 मिनट के भाषण में कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। वहीं, जय श्री राम का नारा भी लगाया। उन्होंने जनसभा में आए अतिथि और आमजन को राम-राम सा के साथ धन्यवाद दिया। वहीं, जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो राजस्थान पराक्रम और आन बान शान के लिए जाना जाता था। वह राजस्थान आज कराह रहा है। कहीं, कन्हैया लाल तेली की हत्या होती है, कहीं बहन-बेटियों के साथ अत्याचार हो रहा है। आज राजस्थान बदहाल स्थिति के लिए राजस्थान जाना जा रहा है।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले पांच साल में कांग्रेस की सरकार ने राजस्थान को भ्रष्टाचार में नंबर एक कर दिया है। उन्होंने कहा कि महिला अपराध, साइबर अपराध, बिजली की दरों में, डीजल-पेट्रोल में वैट बढ़ने में, महंगाई टैक्स में और पेपर लीक मामलों में राजस्थान एक नंबर पर हो गया है। मोदी जी के नेतृत्व में देश बदल रहा है। दुनिया के लिए आज भारत एक विकसित देश के रूप में स्थापित हो रहा है।

04:07 PM, 20-NOV-2023

 

राहुल गांधी को बताया देश के लिए जान देने वाला
मल्लिकार्जुन खरगे ने राजस्थान के अनूपगढ़ की जनसभा में कहा कि देश की सेवा में कांग्रेस पार्टी लगी है। हमारी पार्टी में इंदिरा जैसी महान नेता ने अपनी जान कुर्बान कीं। इस दौरान खरगे ने अपनी जुबान पर नियंत्रण खोते हुए कह दिया कि राहुल गांधी ने देश के लिए अपनी जान दी। हालांकि फौरन बाद उन्होंने अपनी बात को सुधारते हुए कहा कि देश की एकता के लिए राजीव गांधी ने अपनी जान दी। कांग्रेस में जान देने वाले लोग हैं और बीजेपी में जान लेने वाले लोग हैं।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी को किसने मारा? नाथूराम गोडसे ने। फिर भी उस नाथूराम गोडसे के लोग कहां हैं, कौन सी पार्टी में हैं। ये लोग एक तरफ देश की बात करते हैं और देश के लिए जिन्होंने कुर्बानी दी, गांधी जी को जिन्होंने हमें आजादी दिलाई उनकी फिलॉसफी के खिलाफ बोलते हैं। नेहरू जी की फिलॉसफी के खिलाफ बोलते हैं। इंदिरा जी कामों को कभी उन लोगों ने स्वीकार नहीं किया।