boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

 गृहस्वामी मकान के नागल में गया था अजमेर, लौटा तो टूटे मिले ताले, गहने गायब, केस दर्ज

 गृहस्वामी मकान के नागल में गया था अजमेर, लौटा तो टूटे मिले ताले, गहने गायब, केस दर्ज

 भीलवाड़ा बीएचएन। शहर के न्यू कृष्णा नगर में एक हलवाई के किराये के मकान के ताले तोड़कर गहने चोरी करने का मामला प्रतापनगर पुलिस ने दर्ज किया है। 
पुलिस ने बीएचएन को बताया कि ईसाई मोहल्ला, भगवानगंज अजमेर निवासी उम्मेद सिंह पुत्र प्रताप सिंह हलवाई का काम करता है। 29 जून को वह घर का नागल होने से मकान को ताला लगाकर  अपने गांव गया था। 24 जुलाई को मकान पर न्यू कृष्णानगर आया तो उसे ताला टूटा मिला। परिवादी की पत्नी की रकमें गायब थी। आलमारी का ताला टूटा मिला। सामान बिखरा पड़ा था। सिंह ने पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और मोका मुआयना कर फोटोग्राफी की। परिवादी हलवाई ने रिपोर्ट में बताया कि संतोष , विनोद व रामलाल से सामान दिलवाकर न्याय की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।