boltBREAKING NEWS
  • समाज की हलचल  e पेपर निशुल्क पढ़ने के लिए भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भाजपा में आने का क्रम लगातार जारी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भाजपा में आने का क्रम लगातार जारी

निम्बाहेड़ा।  भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवाद की भावना एवं क्षेत्रीय प्रत्याशी श्रीचंद कृपलानी की ईमानदार कार्यशैली तथा कोरोना महामारी जैसे विकट काल में आमजन के लिए किए गए सेवा कार्यों एवं कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति व युवाओं के भविष्य के साथ कुठाराघात से व्यथित होकर निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के निम्बाहेड़ा उपखण्ड के सरलाई गांव के आधा दर्जन से अधिक कांग्रेस युवा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के निम्बाहेड़ा तहसील के सरलाई गांव के 7 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क के दौरान भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने उपरना ओढ़ाकर कांग्रेस युवा कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में स्वागत किया तथा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।