boltBREAKING NEWS
  •  
  • भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे
  • विजय गढवाल  6377364129
  • advt. [email protected] समाचार 
  • प्रेम कुमार गढ़वाल 9413376078
  • व्हाट्सएप 7737741455
  • मेल [email protected]  7 लाख+ पाठक
  •  

युवक ने वृद्धा की हत्या की, फिर नोंच-नोंचकर खाया चेहरे का मांस, आरोपी गिरफ्तार

युवक ने वृद्धा की हत्या की, फिर नोंच-नोंचकर खाया चेहरे का मांस, आरोपी गिरफ्तार

 पाली जिले में शुक्रवार सुबह दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई। जहां एक युवक ने खेत से सब्जी लेकर लौट रही वृ़द्धा के सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद युवक ने मृतका के चेहरे का मांस नोंचकर खा लिया। 

 आसपास से गुजर रहे ग्रामीणों ने युवक को ऐसा घिनौना काम करते देखा, तो उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने ग्रामीणों को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। पुलिस आरोपी को हाथ-पैर बांधकर बांगड अस्पताल ले गई, जहां उसे जेल वार्ड में रखा गया है। आरोपी की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड से हुई है। आरोपी सुरेंद्र 24 साल का है और मुंबई का रहने वाला है। ये हैरान करने वाला मामला पाली जिले के सेंदड़ा थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार सुबह ग्रामीण जंगल की ओर गए तो एक युवक वृ़द्धा के शव के पास बैठकर उसके मुंह को नोंचकर खा रहा था। ये देखकर ग्रामीण घबरा गए, उनकी समझ में नहीं आया कि युवक क्या कर  रहा है? इस दौरान शव का चेहरा नोंच- नोंचकर खाते युवक ने ग्रामीणों को देखा तो वह खून से सने हुए मुंह को बिना साफ किए ही वहां से भागने लगा। लेकिन, ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इससे पहले युवक ने सिर पर पत्थर मारकर महिला की हत्या की थी।  



नशे का आदी हाने के कारण करवाया अस्पताल में भर्ती
जानकारी के अनुसार पकड़ा गया आरोपी नशे का आदी है। पुलिस ने उसे बांगड अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती करवाया है। इधर, मृतका के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक ने वृद्धा की निर्मम तरीके से हत्या क्यों की, इसे लेकर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

जिले इस तरह का ये पहला मामला
पाली जिले में संभवतया ये पहला मामला है। जिसमें वृद्धा की नृशंस हत्या कर युवक ने उसके चेहरे के मांस को नोंच कर खाया हो। ग्रामीणों के देखने पर आरोपी ने अपनी शर्ट से महिला का चेहरा कवर कर दिया और वहां से भागने लगा। जिसके बाद ग्रामीणों ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर युवक के पड़क लिया। हालांकि, पुलिस इस घटना के बारे में कोई भी जानकारी देने से बच रही है।