भीलवाड़ा BHN / मांडलगढ़ 6 अगस्त आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर घर-घर झंडा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा मांडलगढ़ विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली के नेतृत्व में विधायक गोपाल खंडेलवाल , जिला प्रमुख बरजी देवी भील , उप जिला प्रमुख शंकर लाल गुर्जर के सानिध्य में आज मांडलगढ़ विधानसभा के नंदराय मंडल के कुड़ी ग्राम , मांडलगढ़ ग्रामीण मंडल से बिगोद गांव व महुआ मंडल से त्रिवेणी चौराहा उसके बाद मांडलगढ़ नगर मंडल हॉस्पिटल से कोर्ट चौराहे तक बिजोलिया में ग्राम पंचायत चौक से तेजाजी चौक तक तिरंगा यात्रा का ढोल धमाकों गाजो बाजो के साथ भारत माता की जय वंदे मातरम के जयघोष के साथ शुभारंभ हुआ . यह यात्रा कुड़ी के मुख्य चौराहे से नंदराय गांव में मुख्य बाजारों में पहुंची जहाँ बच्चियों ने माथे पर कलश लेकर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गांव वालों ने पुष्प वर्षा की . मांडलगढ़ विधान सभा के जनप्रतिनिधि पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों आमजन ने तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत कर भारत माता की जय लगाकर देश भक्ति की भावना जागृत की
भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया की तिरंगा यात्रा में जिला महामंत्री हर घर तिरंगा अभियान जिला संयोजक बाबूलाल टाक , सह संयोजक मनफूल चौधरी , बद्री प्रसाद गुरुजी मांडलगढ़ विधानसभा समन्वयक उम्मेद सिंह राठौड़ , जिला उपाध्यक्ष संजय धाकड़ हर्षशेद्रा कुमारी जिला मंत्री अनिल पारीक , माण्डलगढ़ विधानसभा तिरंगा यात्रा संयोजक शिव चंद्रवाल , मण्डल अध्यक्ष हरी लाल जाट , जमना लाल सेन , सांवरमल रेबारी , मनोज गोधा ,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश सेन ,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा , लोकेश खंडेलवाल घनश्याम सिंघीवाल सोशल मीडिया प्रभारी अजीत सिंह केसावत , मीनाक्षी नाथ , मन की बात जिला सह संयोजक लादू लाल गुर्जर , पार्षद इंदु बंसल , मण्डल पदाधिकारी , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण सहित अनेकों पदाधिकारी कार्यकर्तागण तिरंगा यात्रा में हाथों में तिरंगा लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे .