boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

VIDEO  भीलवाडा में छाई कोहरे की चादर, हाईवे पर रेंगते रहे वाहन

VIDEO  भीलवाडा में छाई कोहरे की चादर, हाईवे पर रेंगते रहे वाहन

भीलवाडा(आकाश-संपत) । सर्दी के सीजन में मंगलवार को पहली बार घना कोहरा दिखाई दिया। शहर से लेकर गांव तक पूरे क्षेत्र को कोहरे ने अपने आगोश में ले लिया। कोहरे के चलते दृष्यता शून्य हो गई। सुबह 10 बजे तक भी कोहरा छाया रहा। कोहरे के साथ ही सर्दी भी बढ़ गई है। मौसम में चल रहे उतार चढ़ाव के बीच मंगलवार की सुबह अब तक का सबसे ज्यादा घना कोहरा रहा। कोहरा आधी रात से ही पड़ना शुरू हो गया, जो सुबह होने तक बढ़ता चला गया। सुबह 9 बजे तक भी हाईवे पर घना कोहरा छाया हुआ था, जिस कारण  हाईवे पर वाहन चालको को लाइट जलाकर चलना पड़ा। घने कोहरे के कारण 10 मीटर तक दिखना मुश्किल हो गया। कोहरे के चलते सुबह के समय सर्दी का असर बढ़ा हुआ दिखा।

कोहरे में संभलकर चलाएं वाहन
- कोहरे में अपने वाहन की गति मध्यम रखें।
- वाहन का दोनों ओर का शीशा थोड़ा खोलकर रखें।
- हेड लाइट को ली बीम मोड पर रखें।
- वाहन चलाते समय वाइपर का अवश्य प्रयोग करें।
- यातायात निर्देश पट्टियों का विशेष ध्यान रखें।
- फॉग लाइट का इस्तेमाल करें।
- डिफॉगर का अवश्य इस्तेमाल करें।
- वाहन रोकते समय सड़क किनारे का ध्यान रखें, हजार्ड लाइट्स ऑन रखें।
- कोहरे में ड्राइविंग करते समय फोन पर बात न करें।
- दूसरी गाड़ियों को ओवरटेक करने की कोशिश न करें।