boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

बच्चन फैमिली का टीकाकरण: अभिषेक को छोड़ सभी ने लगवाई वैक्सीन

बच्चन फैमिली का टीकाकरण: अभिषेक को छोड़ सभी ने लगवाई वैक्सीन

मुंबई। अभिषेक बच्चन के अलावा पूरी बच्चन फैमिली ने कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण करवा लिया है। अभिषेक बच्चन उत्तर प्रदेश के आगरा में फिल्म दसवीं की शूटिंग कर रहे थे। तुषार जलोटा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का यह शेड्यूल दो दिन पहले ही पूरा हुआ है।
कोविड पॉजिटिव हो गया था बच्चन परिवार
पिछले साल जया को छोड़कर पूरा बच्चन परिवार कोविड की चपेट में आ गया था। अमिताभ और अभिषेक 11 जुलाई 2020 को एक साथ मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में अस्पताल में भर्ती हुए थे। 22 दिन तक आइसोलेशन वार्ड में रहने के बाद अमिताभ 2 अगस्त 2020 को डिस्चार्ज हुए थे। लेकिन अभिषेक को 28 दिन तक भर्ती रहना पड़ा था। अमिताभ की बहू ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या की कोविड रिपोर्ट 12 जुलाई 2020 को पॉजिटिव आई थी। लेकिन लक्षण दिखाई न देने के कारण दोनों को होम क्वारंटाइन किया गया था। हालांकि, 17 जुलाई 2020 को मां-बेटी की तबियत बिगड़ी तो उन्हें नानावटी हॉस्पिटल ले जाया गया था। वे वहां पूरे 10 दिन रही थीं और 11वें दिन उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।