boltBREAKING NEWS

वैष्णव बने कांग्रेस के जवाहर बाल मंच के स्टेट कोऑर्डिनेटर

 वैष्णव बने कांग्रेस के जवाहर बाल मंच के स्टेट कोऑर्डिनेटर

भीलवाड़ा (हलचल)। राजस्थान कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व सहाड़ा विधायक गायत्री देवी त्रिवेदी की अनुशंसा पर  राजस्थान कांग्रेस कमेटी के अग्रिम संगठन जवाहर बल मंच के प्रदेश प्रभारी हसन अमन द्वारा हमीरगढ़ क्षेत्र के बरड़ोद के सुरेश वैष्णव को जवाहर बाल मंच में स्टेट कोऑर्डिनेटर पद पर नियुक्त किया गया। वैष्णव ने कहा कि जवाहर बाल मंच का मुख्य उद्देश्य 7 -17 आयु वर्ग के छात्रों तक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचार को पहुंचाना है। सुरेश वैष्णव के मनोनयन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने खुशी जताते हुए संगठन की मजबूती की उम्मीद जताई है, सुरेश वर्तमान में कांग्रेस ओबीसी युवा प्रकोष्ठ से जिला उपाध्यक्ष भी  है।