boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

Video विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला कलक्ट्रेट परिसर में किया पौधरोपण

Video विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला कलक्ट्रेट परिसर में किया पौधरोपण

भीलवाड़ा (हलचल)। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शनिवार को जिला कलक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया गया। 
मांडल विधायक रामलाल जाट ने कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी आई और पेड़-पौधे ही इस कमी को पूरा कर सकते हैं। जाट ने कहा कि पेड़ों को बचाने के लिए आंदोलन भी हुए। लोगों ने पेड़ बचाने के लिए अपनी जान तक दे दी। हमारे देश में पेड़ का बड़ा महत्व है। पर्यावरण के क्षेत्र में पेड़-पौधों के संरक्षण के लिए अवार्ड भी दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सभी को पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए बजट में घोषणा की है। 
कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिला कलक्ट्रेट में पौधे लगाए गए है। सीएम की मंशा के अनुरूप औषधीय पौधे तैयार किए जा रहे हैं और उनका एक जुलाई से घर-घर वितरण किया जाएगा। एसपी विकास शर्मा ने बताया कि पुलिस विभाग भी जिला प्रशासन का सहयोग करते हुए पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करेगा। इस दौरान एसडीएम ओमप्रभा सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।