boltBREAKING NEWS

हम मतदाता हैं…….!

हम मतदाता हैं…….!

 

 

हम मतदाता हैं, शासन के निर्माता हैं 
हम भारत भाग्य विधाता हैं। 
हम मतदाता हैं…….!
वोट से अपनी शक्ति बताते
इक उँगली से सरकार बनाते। 
वोट डालकर फ़र्ज़ निभाते 
कर मतदान पसन्द बताते। 
हमको जो भाता है, शासन में वो आता है। 
हम मतदाता हैं, शासन के निर्माता हैं 
हम भारत भाग्य विधाता हैं। 
हम मतदाता हैं…….!
वोट देने से पहले देखें 
नीति नीयत और इरादा। 
बटन दबाने से पहले जानें
किसने निभाया अपना वादा। 
वोट अवश्य डालेंगे, कर्तव्य निभाना आता है। 
हम मतदाता हैं, शासन के निर्माता हैं 
हम भारत भाग्य विधाता हैं। 
हम मतदाता हैं…….!

©️✍