boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

पानी भरने मोटर चलाई तो करंट की चपेट में आई बेटी, बचाने गई मां की मौत

पानी भरने मोटर चलाई तो करंट की चपेट में आई बेटी, बचाने गई मां की मौत

 जहाजपुर DINESH PATRIYA.   
  उपखंड क्षेत्र के शक्करगढ  थाना अंतर्गत रामा का खेड़ा नाथूण गांव में कुएं पर लगी मोटर चालू करते करंट की चपेट में आई बेटी को बचाने के प्रयास में मां की मौत हो गई, जबकि बेटी झुलस गई। उसका जहाजपुर में उपचार किया जा रहा है।  
जानकारी के अनुसार कांता मीणा खेत पर स्थित कुएं पर लगी मोटर पानी भरने के लिए चालू करने लगी। तभी उसे करंट लगा। वह चिल्लाई तो मां कन्या देवी पत्नी जगदीश मीणा, पुत्री को बचाने गई। इसके चलते वह भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों को गंभीर हालत में जहाजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  ले जाया गया, जहां कन्या देवी को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उसकी बेटी कांता को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।  वही  कन्या देवी का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।  
उधर, शक्करगढ थाना अधिकारी कुलदीप सिंह ने बीएचएन को बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।