boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

पत्नी को बंधक बनाकर पिता से संबंध बनाने के दबाव के आरोप में गिरफ्तार

पत्नी को बंधक बनाकर पिता से संबंध बनाने के दबाव के आरोप में गिरफ्तार

 कोटा । कैथूनीपोल पुलिस थाना इलाके में पुलिस ने पत्नी को तीन साल तक बंधक बनाकर रखने और अपने पिता के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डालने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उस पर पत्नी को प्रताड़ित व दुष्कर्म करने का भी आरोप है। आरोपित पति सुनील कोटा में लाल बुर्ज इलाके का रहने वाला है। साल, 2017 में उसकी शादी उत्तर प्रदेश के झांसी में रहने वाली एक नाबालिग से हुई थी। शादी पीड़िता के रिश्तेदारों द्वारा जबरन कराई गई थी। तीन साल तक बंधक रहने के बाद पति के चंगुल से निकली पीड़िता झांसी पहुंची और उसने वहां मामला दर्ज कराया था। झांसी पुलिस ने कोटा पुलिस को मामले की जानकारी भेजी, इस पर यहां भी प्रकरण दर्ज किया गया।

जांच के बाद कैथूनीपाल थाना पुलिस ने आरोपित पति और ससुर को गिरफ्तार किया है। दोनों को झांसी पुलिस को सौंप दिया गया। कैथूनीपोल पुलिस थाना अधिकारी सतपाल पारी ने बताया कि शादी के समय पीड़िता की उम्र 17 साल थी। उसके पिता की मौत हो चुकी थी, मां की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसकी दो बुआओं ने जबरन सुनील से शादी करा दी। सुनील मजदूरी करता है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से सुनील उसे बंधक बनाकर रखता था। सहमति नहीं होने के बावजूद कई बार उसने जबरदस्ती संबंध बनाए। सुनील पीड़िता पर अपने पिता के साथ संबंध बनाने को लेकर दबाव डालता था।

पिछले माह पीड़िता के नाना की मौत हुई तो वह झांसी गई। वहां जाकर उसने पूरे प्रकरण की जानकारी अपने भाई को दी। दोनों ने झांसी पुलिस में मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद झांसी पुलिस की टीम कोटा आई, लेकिन सुनील और उसका पिता फरार हो गए। झांसी पुलिस ने दोनों पर पांच हजार का इनाम घोषित किया। इसी बीच, झांसी पुलिस ने कोटा पुलिस को मामला भेजा। इस पर शनिवार देर शाम दोनों की गिरफ्तारी हुई। कोटा पुलिस ने दोनों को झांसी पुलिस के हवाले कर दिया।