प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़ा एलान किया। उन्होंने दिवाली पर देश को बड़ा तोहफा देने की बात की। उन्होंने कहा कि इस दिवाली में मैं डबल दिवाली का काम करने वाला हूं। इस दिवाली में हम बड़ा सुधार करने वाले हैं। बीते आठ साल में हमने जीएसटी से टैक्स व्यवस्था को सरल किया है। आठ साल बाद समय की मांग है कि हम इसका रिव्यू करें। हमने इसकी समीक्षा की। राज्यों से बात की। हम नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स लेकर आ रहे हैं। बहुत बड़ी सुविधा बनेगी। हमारे उद्योगों को बड़ा लाभ मिलेगा। रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो जाएंगे, जिससे अर्थव्यवस्था को बड़ा बल मिलेगा। भारत की अर्थव्यवस्था पर विश्वास कर रहीप्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे मैक्रो इंडिकेटर्स मजबूत हैं। ग्लोबल रेटिंग एजेंसी भारत की अर्थव्यवस्था पर विश्वास कर रही हैं। इसका लाभ मेरे देश के किसानों, नारी शक्ति, मध्यम वर्ग को मिले, इस दिशा में हम नए प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना इस दौरान पीएम मोदी ने युवाओं के लिए भी बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा, 'नए सेक्टरों में युवाओं के लिए मौके बन रहे हैं। देश के नौजवानों आज मैं आपके लिए भी एक खुशखबर लाया हूं। आज 15 अगस्त है, आज के ही दिन मेरे देश के युवाओं के लिए एक लाख करोड़ रुपये की योजना हम चालू कर रहे हैं, लागू कर रहे हैं। आज से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू हो रही है। इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले बेटे बेटी को 15 हजार रुपये सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। कंपनियों को भी जो ज्यादा रोजगार जुटाएगा, उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह योजना करीब 3.5 करोड़ नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर बनाएगी।' 'दो करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं' उन्होंने कहा, 'आज भारत में नारी शक्ति का लोहा हर कोई मान रहा है। हमारी नारी बढ़ती इकोनॉमी की लाभार्थी है। इसमें हमारी मातृ शक्ति का भी योगदान है। खेल के मैदान से लेकर स्टार्टअप तक हमारी बेटियां छाई हुई हैं। आज नारी देश की विकास यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर योगदान दे रही हैं। नमो ड्रोन दीदी नारी शक्ति में नई पहचान बनी है। हमने तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया था, मुझे आज संतोष है कि हम समय से पहले तीन करोड़ का लक्ष्य पार कर लेंगे। देखते ही देखते दो करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। आज कुछ लखपति दीदी हमारे सामने बैठी भी हैं। उनकी भागीदारी भारत की विकास यात्रा में बढ़ने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लालकिले पर ध्वजारोहण कर लालकिले की प्रचीर से देश को संबोधित करते हुए कहा कि आज मुझे लाल किले की प्राचीर से ऑपरेशन सिंदूर के वीर जांबाजों को सैल्यूट करने का अवसर मिला है। हमारे सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है। 22 अप्रैल को पहलगाम में सीमा पार से आतंकियों ने जिस प्रकार का कत्ले आम किया। धर्म पूछकर लोगों को मारा। पूरा हिंदुस्तान आक्रोश से भरा हुआ था। पूरा विश्व इस संहार से चौंक गया था। ऑपरेशन सिंदूर उसी आक्रोश की अभिव्यक्ति है। हमने सेना को खुली छूट दी। हमारी सेना ने वो करके दिखाया, जो कई दशकों तक भुलाया नहीं जा सकता। सैकड़ों किमी दुश्मन की धरती में घुसकर आतंकियों को नेस्तनाबूद किया। पाकिस्तान की नींद अभी उड़ी है। पाकिस्तान में हुई तबाही इतनी बड़ी है कि रोज नए खुलासे हो रहे हैं। लाल किले पर झंडा फहराने के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ दिया , इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड इंदिरा गांधी ने जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक लगातार 11 बार लाल किले से तिरंगा फहराया। इसके अलावा, जनवरी 1980 से अक्टूबर 1984 तक के कार्यकाल को मिलाकर उन्होंने कुल 16 बार स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया। लगातार संबोधनों के मामले में मोदी, जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे।लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम सुबह 7:30 बजे: पीएम मोदी लाल किले पहुंचेंगे। सुबह 7:35 बजे: राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। सुबह 7:37 बजे: राष्ट्रीय सलामी और राष्ट्रगान। सुबह 7:40 बजे: पुष्प वर्षा-दो Mi-17 हेलिकॉप्टर लोगों पर फूलों की वर्षा करेंगे। एक हेलिकॉप्टर तिरंगा और दूसरा ऑपरेशन सिंदूर का ध्वज लेकर उड़ेगा। सुबह 7:45 बजे: प्रधानमंत्री का लाल किले से संबोधन। सुबह 8:15 बजे: राष्ट्रगान।विशेष अतिथि : 85 ग्राम सरपंच इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में देश के 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 85 ग्राम सरपंचों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह पहल ग्रामीण परिवर्तन में उनके अग्रणी योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से की गई है। सरपंचों के सम्मान का उद्देश्य जल शक्ति मंत्रालय के अनुसार, इस कार्यक्रम का मकसद गांव स्तर पर स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल, महिला सशक्तिकरण और टिकाऊ शासन को प्रोत्साहित करना है। आमंत्रित सभी पंचायतों को स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत ओडीएफ प्लस और जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल प्रमाणन प्राप्त है। बिहार की प्रेरक मिसाल आमंत्रितों में बिहार के समस्तीपुर जिले की मोतीपुर ग्राम पंचायत की मुखिया प्रेमा देवी भी शामिल हैं। उनके नेतृत्व में गांव ने अपशिष्ट से ऊर्जा और जल प्रबंधन का आदर्श मॉडल तैयार किया है। यह उपलब्धि ग्रामीण स्तर पर सतत विकास की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण मानी जा रही है।