मण्डावर में महाशिवरात्रि मेले का आयोजन

By :  vijay
Update: 2025-02-27 17:30 GMT

मण्डावर   ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में धूमधाम से मेला आयोजक समिति अध्यक्ष मिठू सिंह चौहान, जसवन्त सिंह चौहान, लूम्ब सिंह चौहान, हरि सिंह डूंगावत व मण्डावर सरपंच प्यारी कुमारी चौहान के सानिध्य में आयोजित हुआ।

महाशिवरात्रि के अवसर पर विशाल भजन संध्या का आयोजन राजस्थान के भजन गायक कलाकार मुकेश सालवी एंड पार्टी, दिनेश मेवाड़ी, रामु कुमारी ने अनुपम प्रस्तुतियां दी। गणपति वंदना के साथ आगाज के साथ इसके बाद एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां, गणपति झांकी, बजरंग बली की झांकी, भैरूजी का भाव, भोलेनाथ झांकी व भजनों से भोर तक श्रोताओं को बांधे रखा। अतिथियों का स्वागत मिठू सिंह चौहान, लूम्ब सिंह चौहान, जसवन्त सिंह चौहान, हरि सिंह डूंगावत व प्रेम सिंह सोमेश्वर ने किया। इस अवसर पर मण्डावर सरपंच प्यारी कुमारी चौहान, उप सरपंच सुभाष सिंह, कान सिंह सिरोला, बीना कंवर, धन्नी देवी, सोहन सिंह पंवार, भगवान सिंह डूंगावत, दिनेश सिंह रोहिड़ा, सोहन सिंह खजुरिया, देवी कुमारी रेगर, सीता देवी, पुष्पेंद्र सिंह खजुरिया, लक्ष्मण सिंह नामकाकर, गोविन्द सिंह डूंगावत, जितेंद्र सिंह डूंगावत, देवी सिंह रोहिड़ा, मदन सिंह कनियात, भंवर सिंह अध्यापक, मनोहर सिंह डूंगावत, सोनी देवी चंचल भण्डारी, गीता देवी, गजेंद्र सिंह ठाकडा, कृष्णा देवी, मंजू देवी, पूनम सिंह, पूरन सिंह डूंगावत, राम सिंह ढाक, ज्ञान सिंह, उम्मेद सिंह, लाल सिंह डूंगावत, पूरन सिंह पूर्व उप प्रधान, वार्डपंच देवी सिंह, सुगना देवी, सोहन सिंह डूंगावत, भगवान सिंह रोहिड़ा समेत हजारों नर- नारी मौजूद थे। भजन संध्या में भामाशाह कान सिंह सिरोला का अभिनदंन भी किया । चुन्ना सिंह चौहान व तारू राम प्रजापत का मंच से आभार व्यक्त किया। इसी तरह मरणोपरांत जीवन सिंह डूंगावत, गोविन्द सिंह पंवार, रूप सिंह चतरपुरा व त्रिलोक सिंह बामणिया के योगदान को याद किया गया। संचालन लोको पायलट जसवन्त सिंह चौहान ने किया। अतिथियों का आभार मिठू सिंह चौहान ने व्यक्त किया।

रुद्राभिषेक व हवन का आयोजन

महाशिवरात्रि के उपलक्ष में पंडित चंद्रप्रकाश जोशी के सानिध्य में रुद्राभिषेक व हवन का आयोजन किया। जिससे लोक कल्याण की कामना की गई।

डोलर झूलों का आनंद लिया

मेले के दौरान विभिन्न तरह के डोलर, चकरी, झूले व बच्चों के खेलने के आइटम पर सभी उम्र वर्ग के लोगों ने आनंद लिया। मेले में मनिहारी, कास्मेटिक आइटम, चाट, पकौड़ी, आइसक्रीम, ज्यूस, मटका, घरेलू आइटम की स्टाल लगी । जिस पर ग्रामीणों ने जमकर खरीददारी की। महिला, बालिकाओं तथा बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया।

कुर्सी रेस व रस्साकसी प्रतियोगिता आयोजित

मेले के दौरान मिठू सिंह चौहान व जसवन्त सिंह के सानिध्य में कुर्सी रेस व रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

रस्साकशी में महादेव क्लब विजयी रहा। वहीं देवधणी क्लब उप विजेता रहा। कुर्सी रेस बालिका वर्ग में पायल पंवार प्रथम, विद्या कुमारी द्वितीय व। पूजा कुमारी तृतीय रही। बालक वर्ग में देवेंद्र सिंह ठाकडा प्रथम, देवेंद्र सिंह बादरिया द्वितीय व सतवीर सिंह तृतीय रहे। विजेताओं को मिठू सिंह चौहान, लोको पायलट जसवन्त सिंह, सरपंच प्यारी कुमारी, देवी सिंह रोहिड़ा, भंवरलाल लौहार, रमेश सिंह रोहिड़ा, भगवान सिंह डूंगावत, प्रेम सिंह सोमेश्वर, ललित किशोर सिंह, देवेंद्र सिंह ने पुरुस्कार वितरण किये

Similar News