लेपर्ड ने बाड़े में घुसकर दो बछड़ों का किया शिकार
By : vijay
Update: 2025-02-27 13:03 GMT
बिजौलिया बुधवार देर रात खड़ीपुर गांव में लेपर्ड ने बाड़े में घुसकर दो बछड़ों का शिकार कर लिया। बाड़े के मालिक कन्हैयालाल लुहार को सुबह गायों का दूध निकालने के दौरान घटना का पता चला।
जानकारी के अनुसार कन्हैयालाल के बाड़े में दो गायें और दो बछड़े बंधे हुए थे। बाड़े की चारदीवारी की ऊंचाई करीब 5 फीट है। लेपर्ड ने बछड़ों के शरीर का पिछला हिस्सा बुरी तरह से नोच डाला।
घटना की सूचना वन विभाग को दी गई है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। फोरेस्टर लोकेंद्र सिंह ने बताया ग्रामीणों को रात के समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। आवश्यकता पड़ने पर पिंजरा भी लगाया जाएगा।