मणिपुरी नृत्यांगना ककंणा सिंह की बरड़ोद के विद्यालयों में दो प्रस्तुतिया हुई

By :  vijay
Update: 2024-09-27 12:33 GMT

भीलवाड़ा -यशोदा एवं कृष्ण की लीलाओं में वात्सल्य रस की प्रस्तुति से दर्शक मुग्ध हुये स्पिक मैके (सोसायटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इण्डियन क्लासिकल म्यूजिक एण्ड कल्चरल एमगंस्ट यूथ) एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आयोजित किये जा रहे वर्कशॉप ड्रेमोस्ट्रेशन कार्यक्रम के पाचवें दिन आज  मणिपुरी नृत्यांगना ककंणा सिंह की प्रथम प्रस्तुति प्रातः 07.30 बजे महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बरड़ोद एवं द्वितीय प्रस्तुति प्रातः 09 बजे रा.उ.मा.वि. बरड़ोद में हुई।

जानकारी देते हुए नेशनल एक्ज्युकेटिव कैलाश पालिया ने बताया कि ककंणा सिंह ने अपने कार्यक्रम की शुरूआत शिव तांडव से करते हुये लास्य एवं तान्डव की विभिन्नता को दिखाते हुये कहा कि लास्य पार्वती एवं ताण्डव शिव अर्थात् महिला एवं पुरूष द्वारा किया लास्य एवं तान्डव कहलाता है। उसके बाद बाल कृष्ण एवं माखन चोरी की बाल लीलाओं को जीवन्त करते हुये यशोदा एवं कृष्ण के बीच वात्सल्य प्रेम की जीवन्त प्रस्तुति ने छात्र-छात्राओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में दोनों विद्यालयों के संस्था प्रधान ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम कोर्डिनेटर अन्नु प्रजापत के अनुसार कल दिनांक 28 सितम्बर 2024 को ककंणा सिंह की प्रथम प्रस्तुति प्रातः 07.30 बजे रा.उ.मा.वि. माण्डल एवं द्वितीय प्रस्तुति प्रातः 09 बजे महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय माण्डल में होगी।

Similar News