झालावाड़: बोलेरो-बाइक की भीषण भिड़ंत में 4 की मौत, एक ही बाइक पर सवार थे चारों मृतक

झालावाड़: बोलेरो-बाइक की भीषण भिड़ंत में 4 की मौत, एक ही बाइक पर सवार थे चारों मृतक
X


झालावाड़। जिले के गंगधार थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की जान चली गई। डग-चौमहला रोड पर करनपुरा गांव के पास एक बोलेरो और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और बाइक सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के रहने वाले थे मृतक

डीएसपी हेमंत गौतम ने बताया कि हादसा शाम करीब 7:30 बजे हुआ। बाइक सवार राजस्थान से मध्य प्रदेश की ओर जा रहे थे। मृतकों के पास मिले बैग की तलाशी लेने पर तीन आधार कार्ड बरामद हुए हैं, जिनसे उनकी पहचान मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के निवासियों के रूप में हुई है।

आधार कार्ड से हुई पहचान:

राजपाल पुत्र परबत सिंह (झांगरिया गांव, सीतामऊ, मंदसौर)

जवाहरलाल पुत्र रामचंद्र (झांगरिया गांव, सीतामऊ, मंदसौर)

नरेश पुत्र कालूलाल (उदयपुर गांव, मंदसौर)

चौथे मृतक के पास कोई दस्तावेज नहीं मिलने के कारण फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

जांच में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही थाना अधिकारी अमरनाथ योगी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और शवों को चौमहला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को सूचना दे दी है। डीएसपी ने बताया कि परिजनों के आने के बाद ही मृतकों की अधिकृत शिनाख्त हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों और बोलेरो चालक की भूमिका की जांच कर रही है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story