हमीरगढ़: बिसायती बने कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष, हुआ इस्तकबाल

हमीरगढ़: बिसायती बने कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष, हुआ इस्तकबाल
X



हमीरगढ़ (अल्लाउद्दीन मंसूरी)। बिसायती समाज सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष मोहम्मद रफीक बिसायती को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ का भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह महत्वपूर्ण नियुक्ति जयपुर में खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आमीन पठान के निवास स्थान पर विधिवत रूप से की गई। नियुक्ति की सूचना मिलते ही समाज और कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई।नियुक्ति होने पर हमीरगढ़ के बाबा मोहम्मद अशरफी,समाजसेवी, आज़ाद नीलगर, जाकिर बिसायती, मुबारिक पठान, मुबारिक मंसूरी, सदिक नीलगर,आबिद कुरैशी,राजा बाबू,सोकत रमजान आदि ने मुबारकबाद पेश करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

दरगाह शरीफ में हुई दस्तारबंदी

जिलाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार हमीरगढ़ पहुंचने पर मोहम्मद रफीक बिसायती का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान स्थानीय दरगाह शरीफ में उनकी दस्तारबंदी की गई और माला पहनाकर इस्तकबाल किया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने इस जिम्मेदारी के लिए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जिले में खेल और खिलाड़ियों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story