भीलवाड़ा: अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन (युवा इकाई) की जिला कार्यकारिणी घोषित, संगठन विस्तार पर जोर


भीलवाड़ा। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन (IVF) की युवा इकाई ने भीलवाड़ा में संगठन की जड़ों को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। वैश्य समाज को संगठित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से नई जिला कार्यकारिणी की भव्य घोषणा की गई है।

जिला मीडिया प्रभारी मनीष बम्ब ने बताया कि संभागीय अध्यक्ष व सांसद दामोदर अग्रवाल के निर्देशन और प्रदेश मंत्री कल्पेश चौधरी, जिला अध्यक्ष रामेश्वर लाल काबरा व संभागीय युवा अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ड़ाणी की सहमति से युवा जिला अध्यक्ष अंकित सोमानी ने अपनी टीम का गठन किया है।

युवा शक्ति को सशक्त बनाने का लक्ष्य

संभागीय युवा अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ड़ाणी ने कहा कि इस कार्यकारिणी का मुख्य उद्देश्य युवाओं को संगठित कर सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक क्षेत्रों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। वहीं, महिला संभाग अध्यक्ष मधु जाजू ने “घर-घर सदस्य, हर दिल में अभिमान – वैश्य एकता हमारी पहचान!” का नारा देते हुए पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार किया।

इन्हें सौंपी गई मुख्य जिम्मेदारियां:

जिला महामंत्री: श्री हर्षिल नागौरी, श्री राकेश जैन

मुख्य सलाहकार: श्री योगेश अग्रवाल, श्री महादेव बाहेती

वरिष्ठ उपाध्यक्ष: श्री हर्ष राठी, श्री जितेंद्र बांठिया, श्री विजय विजयवर्गीय, श्री आशीष शाह (जैन), श्री मनीष सेठी, श्री ऋषभ पोरवाल

कोषाध्यक्ष: श्री त्रिदेव मुंदड़ा

जिला मंत्री: श्री सचिन काबरा, श्री अंशुल शाह (अग्रवाल), श्री मितेश सोडानी, श्री रवि जैन, श्री योगेश हेड़ा

संगठन मंत्री: श्री विकास चौधरी, श्री शंकर ईनानी, श्री मनीष विजयवर्गीय

मीडिया प्रभारी: श्री हरिश हिंदुस्थानी (जैन)

सोशल मीडिया हैंडलर: श्री सुधीर अजमेरा

जिला अध्यक्ष रामेश्वर काबरा ने नवनियुक्त टीम को निर्देश दिए कि संगठन के कार्यों को जिले की प्रत्येक तहसील और ग्राम स्तर तक पहुँचाया जाए। प्रदेश मंत्री कल्पेश चौधरी ने विश्वास जताया कि यह युवा टीम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सफल होगी।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story