कोहिनूर सेवा समिति की कैबिनेट बैठक

कोहिनूर सेवा समिति की कैबिनेट बैठक
X

भीलवाड़ा । कोहिनूर सेवा समिति की कैबिनेट बैठक पाटनी फैसिलिटी सॉल्यूशन व सैफरन‌ पर कैलाश जी लडढा की अध्यक्षता में व‌ विनोद कुमार बंसल (बैंक अधिकारी) के मुख्य अतिथि में आयोजित की गई समिति के मुख्य प्रवक्ता राजेश पाटनी ने बताया कि बैठक में सत्र 2024 - 25 की गतिविधियों के विषय में परिचर्चा की गई वही शिक्षा साहित्य कला कीड़ा समाज सेवा के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने की, सदस्यता अभियान को गति देने की ‌व अभावग्रस्त क्षेत्रों में सेवा की अलख जगाने की भी गहन वार्ता हुई.. इस अवसर पर कैलाश जी लडढा को पुराना शहर अध्यक्ष व‌ विनोद कुमार बंसल को शास्त्री नगर ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किया गया.... वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चौहान,महिला प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष डॉ उषा अग्रवाल , पूर्वी शहर अध्यक्ष अनीता पहाड़िया,मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश व्यास,सचिव पिंकी शर्मा ने समिति कै उन्नयन हेतु विचार व्यक्त किये..संचालन समिति संयोजक कवि रामनिवास रोनी राज ने किया.

Next Story