आठ साल के नन्हे इयान ने रखा रोजा, मांगी अमन चैन की दुआ

X
By - vijay |20 Feb 2026 10:00 PM IST
गंगापुर (रिपोर्टर दिनेश लक्षकार) शिक्षा से उड़ान फाउंडेशन गंगापुर के संयोजक इंसाफ खान के 8 वर्ष के बेटे इयान इंसाफ खान ने पहला रोजा रखा। इस दौरान वह लगभग 15 घंटे रोजे में रहा। उस दौरान सारी नमाज अदा की एवं सभी के लिए दुआ की, रोजे की भूख और प्यास सबको सब्र करने की सीख देती है,इस दौरान जब इयान खान से पूछा गया कि आपने तब से क्या मांगा तो उन्होंने बताया कि मैं सबसे पहले मेरे देश हिंदुस्तान में अमनो शुकून की दुआ मांगता हु,सभी प्यार से रहे,सबकी परेशानियां दूर हो, और मजहब ए इस्लाम सभी धर्म की इज्जत करना सिखाता है। मैं आगे चलकर बड़ा होकर भी सबकी मदद करना चाहता हूं।
Next Story
