खालसा सेवा संस्थान ने गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव पर किया सेवा कार्य

X
By - vijay |4 Nov 2025 6:12 PM IST
भीलवाड़ा - गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर आज खालसा सेवा संस्थान द्वारा जनकल्याण के लिए एक विशेष सेवा कार्य का आयोजन किया गया। संस्थान के सेवादारों ने प्रातःकाल गुरु गोबिंद सिंह चौराहा पर आमजन में दूध और मिष्ठान का वितरण किया। यह सेवा कार्य गुरु साहिब के पवित्र संदेश - ’’वंड छको’’ (बाँटकर खाओ/बाँटकर जीओ) - की भावना को समाज में प्रसारित करने के उद्देश्य से प्रेम, विनम्रता और भक्ति भाव के साथ संपन्न किया गया। गुरु नानक देव जी की शिक्षाएँ मानवता, समानता, प्रेम और निःस्वार्थ सेवा का पथ दिखाती हैं। खालसा सेवा संस्थान ने इस अवसर पर गुरु साहिब के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया है। संस्थान ने यह भी दोहराया कि वह गुरुओं की प्रेरणा से सामाजिक हित और लोक कल्याण के कार्यों में निरंतर तत्पर और सक्रिय रहेगा।
Next Story
