जोगणिया माता शक्ति पीठ पर नवरात्र 3 अक्टूबर से

जोगणिया माता शक्ति पीठ पर नवरात्र 3 अक्टूबर से
X

आकोला (रमेश चंद्र डाड) मेवाड़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जोगणिया माता शक्तिपीठ के यहां शारदीय नवरात्र महोत्सव के अनुष्ठान 3 अक्टूबर गुरुवार से 12 अक्टूबर शनिवार तक आयोजित होंगे।

जोगणिया माता शक्तिपीठ प्रबन्ध एवं विकास संस्थान के अध्यक्ष सत्य नारायण जोशी ने बताया कि 3 अक्टूबर को अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना की जाएगी। प्रतिदिन प्रातः 8 से 5 बजे तक दुर्गा पाठ शत चंडी यज्ञ और हवन होगा। हनुमान मन्दिर पर अखण्ड रामायण के पाठ होंगे। प्रतिदिन अपराह्न 3 से 6 बजे तक श्रीमद देवी भागवत की कथा होगी।

जोशी ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ पर गायत्री पुरुष्चरन यज्ञ होगा। रात्री में 8.15 बजे रामलीला का मंचन किया जाएगा। जोगणिया माता के यहां 7 अक्टूबर,9 अक्टूबर और 10 अक्टूबर की रात्री में विशेष रूप से भजन संध्या आयोजित होगी जिसमें ख्यातनाम लोक कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।

नवरात्रा पर्व के दौरान प्रतिदिन जोगणिया माताजी के श्रृंगार दर्शन और पूजन प्रातः 7 से रात्री 12 बजे तक होंगे। नवरात्रा महोत्सव के समस्त अनुष्ठान बानोड़ा बालाजी के पण्डित कैलाश चन्द्र शर्मा और महन्त केशव दास महाराज के मार्गदर्शन में होंगे। आयोजन की तैयारियां की जा रही है।

पेयजल, विद्युत ,सफाई ,सुरक्षा ,वाहन पार्किंग के विशेष प्रबन्ध होंगे। आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी।

Next Story