प्रज्ञा घोष की मालीखेड़ा, कीरखेड़ा में हुई दो प्रस्तुतियां

भीलवाड़ा - स्पिक मैके (सोसायटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इण्डियन क्लासिकल म्यूजिक एण्ड कल्चरल एमगंस्ट यूथ) एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग जिले के ग्रामीण व शहरी सरकारी विद्यालयों में वर्कशॉप ड्रेमो कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 27.02.2025 को विश्व प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना प्रज्ञा घोष की प्रथम प्रस्तुति 10 बजे रा.उ.प्रा.वि. कीरखेड़ा एवं द्वितीय प्रस्तुति 11.30 बजे रा.उ.प्रा.वि. मालीखेड़ा, माण्डल में हुई।
जानकारी देते हुए कैलाश पालिया ने बताया कि प्रज्ञा घोष ने अपने कार्यक्रम की शुरूआत भूमि प्रणाम से करते हुये भूमि मां (भारत भूमि) की विशेषताओं के साथ सुन्दर प्रस्तुति से की। उसके बाद केतुचरण, महापात्रा द्वारा निर्मित बटु नृत्य में कोणार्क के सूर्य मंदिर स्थित मूर्तियों में वीणा, बांसुरी, मर्दल, मंजीरा वादन करती सुन्दर मूर्तियों की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उसके बाद भगवान कृष्ण की कालिया मर्दन कहानी की सुन्दर प्रस्तुति के साथ भगवान विष्णु के दशावतार की सुन्दर प्रस्तुति दी। अंत में दोनों विद्यालयों के संस्था प्रधान ने कलाकार का आभार व्यक्त किया।
कलाकार अन्नु प्रजापत के अनुसार कल दिनांक 28.02.2024 को प्रज्ञा घोष की प्रथम प्रस्तुति 10 बजे रा.उ.प्रा.वि. गोविन्दपुरा एवं द्वितीय प्रस्तुति 11.30 बजे रा.उ.मा.वि. नंदराय में होगी।