भीलवाड़ा वासियों की श्रद्धा एवं भक्ति हम कभी भूला नहीं पाएंगे-कुमुदलता म.सा.

भीलवाड़ा वासियों की श्रद्धा एवं भक्ति हम कभी भूला नहीं पाएंगे-कुमुदलता  म.सा.
X

भीलवाड़ा,। चार माह पूर्व जिस महासाध्वी मण्डल को उत्साह के माहौल में चातुर्मासिक प्रवेश कराया था वह चातुर्मास सम्पन्न कर विदा होने के लिए समक्ष आया तो माहौल भावुक हो उठा ओर नयन भीग उठे। संयम जीवन बहते नीर के समान होने से विदा तो करना था पर मन को संभालना मुश्किल हो रहा था ओर हाथ जोड़े जुबां पर यहीं बोल आ रहे थे गुरूणी मैया हमे भूल मत जाना हमेशा याद रखना ओर वापस जल्द लौट कर आशीर्वाद प्रदान करना। विदाई के लम्हों का ये भावपूर्ण नजारा शुक्रवार सुबह सुभाषनगर स्थानक में दिखा जहां आध्यात्मिक चातुर्मास आयोजन समिति द्वारा सुभाषनगर संघ के तत्वावधान में चातुर्मास सम्पन्न करने वाले श्रमण संघीय जैन दिवाकरीय मालव सिंहनी पूज्या कमलावती म.सा. की सुशिष्या अनुष्ठान आराधिका ज्योतिष चन्द्रिका महासाध्वी डॉ. कुमुदलताजी म.सा.,स्वरसाम्राज्ञी महाप्रज्ञाजी म.सा., वास्तुशिल्पी पद्मकीर्तिजी म.सा., विद्याभिलाषी राजकीर्तिजी म.सा. आदि ठाणा का प्रथम विहार हुआ। विहार की आज्ञा देने के लिए भी मुंबई से रेमेंड ग्रुप के चेयरमेन शांतिलाल पोखरना पहुंचे थे जिनकी आज्ञा से ही महासाध्वी मण्डल ने सुभाषनगर स्थानक में चातुर्मासिक प्रवेश किया था। प्रथम विहार करने से पूर्व साध्वी मण्डल ने प्रार्थना कराई ओर साध्वी कुमुदलताजी म.सा. ने मांगलिक प्रदान की। प्रथम विहार कर साध्वी मण्डल आरसी व्यास कॉलोनी स्थित सुशीलकुमार सुनील संजय डांगी के निवास पर पहुंचे। विहार मार्ग में भगवान महावीर स्वामी ओर जैन दिवाकर चौथमलजी म.सा. के जयकारों के साथ गुरूणी कुमुदलताजी भूल न जाना लौट के जल्दी भीलवाड़ा आना जैसे नारे भी गूंजायमान होते रहे। महासाध्वी मण्डल को विदा करने के लिए सैकड़ो श्रावक श्राविका उमड़ पड़े। मार्ग में भी जगह-जगह लोग हाथ जोड़े साध्वी मण्डल का अभिनंदन करते रहे। डांगी निवास पहुंचने के बाद साध्वी मण्डल के सानिध्य में अनुष्ठान आराधना का आयोजन हुआ। इसके तहत प्रभु पार्श्वनाथ की भक्ति कर सर्व मंगल एवं सुख शांति की कामना की गई। अनुष्ठान पूर्ण होने पर साध्वी कुमुदलताजी म.सा. ने मंगल संदेश प्रदान करते हुए कहा कि भीलवाड़ावासियों की श्रद्धा भक्ति ओर सेवा ने इस चातुर्मास को अविस्मरणीय ओर यादगार बना दिया। यहां की यादे सदा साध्वी मण्डल के साथ रहेगी। समारोह में साध्वी कुमुदलताजी म.सा. ने मुंबई से पधारे भामाशाह शांतिलाल पोखरना को समाज गौरव रत्न से अलकृंत करने की घोषणा की। आध्यात्मिक चातुर्मास आयोजन समिति के संयोजक महावीरसिंह चौधरी, अध्यक्ष दौलतमल भड़कत्या, सचिव राजेन्द्र सुराना ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। रेमेंड ग्रुप के वाइस चेयरमैन अरूण अग्रवाल, संगम ग्रुप भीलवाड़ा के एमडी एसएन मोदानी का भी चातुर्मास समिति द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। स्वागत उद्बोधन प्रथम विहार का लाभ लेने वाले सुशीलकुमार डांगी ने दिया। समारोह में जीतो भीलवाड़ा चैप्टर के अध्यक्ष मीठालाल सिंघवी,गुलाबपुरा पुलिस उप अधीक्षक जितेन्द्रसिंह मेड़तिया, सुभाषनगर संघ के अध्यक्ष हेमन्त कोठारी, सुरेन्द्रसिंह सुराणा, कंवरलाल सूरिया,राजेन्द्र गोखरू, मदनलाल सिपानी, बंशीलाल बोहरा, प्रवीण पोखरना, बिजयनगर से सुरेश अरोड़ा आदि मौजूद थे। संचालन चातुर्मास समिति के सचिव राजेन्द्र सुराना ने किया। विहार से पूर्व नवकारसी की व्यवस्था सुभाषनगर संघ द्वारा की गई। अनुष्ठान के बाद गौतम प्रसादी का लाभ डांगी परिवार ने प्राप्त किया।

*सुभाषनगर स्थानक में हर रविवार होगी अनुष्ठान आराधना*

समारोह में महासाध्वी कुमुदलताजी म.सा. ने घोषणा की कि इस चातुर्मास की याद स्वरूप सुभाषनगर स्थानक में हर रविवार एक घंटे अनुष्ठान जाप आराधना होगी। इसके लिए श्री नवकार मंत्र अनुष्ठान समिति गठित की गई है। समिति के अध्यक्ष अनिलकुमार कोठारी,मंत्री सुमित्रा बोथरा,संयोजक हनुमानसिंह गोखरू,कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र लोढ़ा होंगे। आगामी 52 सप्ताह के लिए लाभार्थियों के नाम भी प्राप्त हो चुके है। धर्म आराधना की इस अनुठी पहल के तहत प्रथम जाप आराधना 9 नवम्बर रविवार को होगी।

*साध्वी मण्डल विहार कर आज पहुचेंगा कांचीपुरम*

महासाध्वी कुमुदलताजी म.सा. आदि ठाणा के भीलवाड़ा शहर में संभावित विहार यात्रा कार्यक्रम के तहत शनिवार सुबह डांगी निवास से विहार कर आरसी व्यास कॉलोनी में लीलादेवी पवनकुमार महावीर कोठारी के निवास पर पहुचेंगे। वहां नवकारसी के बाद साध्वी मण्डल का विहार कांचीपुरम के लिए होगा। साध्वी मण्डल 9 नवम्बर को कांचीपुरम से विहार कर शांति भवन पहुचेंगा। शांतिभवन से 11 नवम्बर को विहार कर शास्त्रीनगर मेन सेक्टर में राजेन्द्र पुष्पा गोखरू के निवास पर जाएंगे। साध्वी मण्डल 12 नवम्बर को शास्त्रीनगर अहिंसा भवन स्थानक पहुचेंगा एवं इस दिन अनुष्ठान आराधना सूर्यमहल में होगी। साध्वी मण्डल का 13 नवम्बर को कुमुदविहार,14 नवम्बर को हरणी महादेव के पास पाम रिसोर्ट एवं 15 नवम्बर को चन्द्रशेखर आजादनगर स्थित रूप रजत विहार स्थानक में प्रवास संभावित है।

Next Story