boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

योग दिवस की तैयारियों में जुटे बच्चे

योग दिवस की तैयारियों में जुटे बच्चे

बैरां भैरूलाल गुर्जर
आसींद उपखंड क्षेत्र के गांगलास में नेहरू युवा केंद्र भीलवाड़ा के जिला युवा समन्वयक सुमित यादव के निर्देशानुसार बच्चों को व नरेगा श्रमिक महिला को योग के गुर सिखाए गए। 21 जून को विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम के तहत यह आयोजन किया गया।
स्वामी विवेकानंद युवा संस्थान अध्यक्ष शिवराज शर्मा के नेतृत्व में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांगलास में योगा की तैयारियां शुरू की गई। संस्थान अध्यक्ष ने बताया कि 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य अशोक कुमार सुहील, पीटीआई भैरूलाल रेगर, नानूराम वैष्णव, आसींद ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुरेशचंद्र चौधरी, माधवलाल जाट, स्वामी विवेकानंद युवा संस्थान अध्यक्ष शिवराज शर्मा, संरक्षक मनीष कुमार सुवालका, डालचंद लुहार, रवि बलाई आदि उपस्थित थे।