पति के दोस्त ने अश्लील वीडियो बना 2 साल तक किया दुष्कर्म, अब दे रहा सुसाइड की धमकी

पति के दोस्त ने अश्लील वीडियो बना 2 साल तक किया दुष्कर्म, अब दे रहा सुसाइड की धमकी
X


अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने अपने पति के ही दोस्त पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पिछले दो साल से अश्लील फोटो और वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर रहा है और लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है।

पुलिस के अनुसार, 26 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने साजिश के तहत पहले उसके पति को जमकर शराब पिलाई। इसके बाद उसने पति के ही मोबाइल से पीड़िता को फोन कर अश्लील बातें शुरू कर दीं। जब पति अत्यधिक नशे की हालत में हो गया, तो आरोपी उसे घर छोड़ने के बहाने साथ आया और वहां महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

ब्लैकमेलिंग से परेशान पीड़िता सुसाइड को मजबूर

पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने चोरी-छिपे उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इन्हीं आपत्तिजनक सामग्री के दम पर वह पिछले दो साल से उसे डरा-धमकाकर शारीरिक शोषण कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी की लगातार बढ़ती ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना के कारण वह अब सुसाइड करने की स्थिति में पहुंच गई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम अब आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है और पीड़िता द्वारा बताए गए घटनाक्रम की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story