मुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई ने पकड़ा 6.3 करोड़ का सोना,युवक गिरफ्तार

मुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई ने पकड़ा 6.3 करोड़ का सोना,युवक गिरफ्तार
X

मुंबई। राजस्व खुफिया निदेशालय डीआरआई की टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर बैंकाक से आए एक युवक को पकड़ा है, जिसके पास से 6.3 करोड़ रुपये कीमत का सोना बरामद हुआ है। इस युवक ने 6.7 किलोग्राम सोने की छड़ें अपने जूतों में चालाकी से छिपाकर रखी थीं।

डीआरआई सूत्रों ने रविवार को बताया कि उनकी टीम को बैंकाक से एक युवक के बारे में गोपनीय जानकारी मिली थी। इस पर डीआरआई की टीम बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर निगरानी कर रही थी। बैंकाक से आए एक युवक को रोका गया।

तलाशी के दौरान उसके जूतों में छिपाकर रखी गई सोने की 6.7 किलोग्राम सोने की छड़ें मिलीं। डीआरआई ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के बाद सोने के खरीदार का पता चला है। इस मामले की छानबीन डीआरआई की टीम कर रही है।

Next Story