झालावाड़: 'ऑपरेशन शटरडाउन' का बड़ा धमाका, साइबर गिरोह के 3 और सदस्य गिरफ्तार, अब तक 51 पहुंचे जेल

झालावाड़: ऑपरेशन शटरडाउन का बड़ा धमाका, साइबर गिरोह के 3 और सदस्य गिरफ्तार, अब तक 51 पहुंचे जेल
X


झालावाड़। झालावाड़ पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन शटरडाउन' के तहत एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने डिजिटल फुटप्रिंट्स के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरोह को तकनीकी सहायता और इंटरनेट एक्सेस उपलब्ध कराने वाले तीन और आरोपियों को दबोच लिया है।

मामूली शिकायत से हुआ करोड़ों के फर्जीवाड़े का खुलासा

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि इस विशाल नेटवर्क का पर्दाफाश 'आशिक अली' नामक व्यक्ति के खिलाफ मिली एक छोटी सी शिकायत से शुरू हुआ था। जब पुलिस ने सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी की जांच की, तो परत दर परत देश का सबसे बड़ा और संगठित साइबर फ्रॉड सामने आ गया। इस गिरोह ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी केंद्र और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को अपना निशाना बनाया था।

सरकारी सिस्टम में सेंध: ऐसे लगाया करोड़ों का चूना

जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह के सरगना रामाअवतार सैनी और मास्टरमाइंड विक्रम सैनी ने बेहद शातिर तरीके से इस गबन को अंजाम दिया:

आईडी हैक: सॉफ्टवेयर के जरिए तहसील, जिला और राज्य स्तर के नोडल अधिकारियों की सरकारी आईडी और पासवर्ड ब्रेक किए गए।

ओटीपी बाइपास: अपराधियों ने तकनीकी कौशल से ओटीपी (OTP) को बाइपास कर सिस्टम में अवैध लॉगिन किया।

लैंड सीडिंग का खेल: 'लैंड सीडिंग' प्रक्रिया में हेरफेर कर हजारों अपात्र लोगों के नाम लाभार्थी सूची में जोड़ दिए गए, जिससे सरकारी राजकोष से करोड़ों रुपये का गबन किया गया।

अब तक 51 गिरफ्तार

इस बड़ी कार्रवाई के साथ ही इस पूरे प्रकरण में गिरफ्तार होने वाले आरोपियों की कुल संख्या 51 हो गई है। पुलिस अब इन आरोपियों के बैंक खातों और अन्य तकनीकी संपर्कों की जांच कर रही है ताकि इस गिरोह की जड़ों को पूरी तरह से उखाड़ा जा सके।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story