विधायक कृपलानी ने किया जलोदा जागीर गैस सिलेंडर कांड घटना स्थल का किया निरीक्षण

विधायक कृपलानी ने किया जलोदा जागीर गैस सिलेंडर कांड घटना स्थल का किया निरीक्षण
X


निम्बाहेड़ा। विधानसभा क्षेत्र के छोटीसादड़ी उपखंड स्थित जलोदा जागीर थाना क्षेत्र में बुधवार रात्रि राधाकिशन प्रजापत के मकान में गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण हुए विस्फोट से घर में मौजूद छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, इनमें दो मासूम भी शामिल थे। घटना की सूचना के बाद गुरुवार को पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों से जानकारी ली तथा प्रतापगढ़ जिला डीएसओ को उचित मुआवजा एवं जिला कलेक्टर उदयपुर एवं एमबी चिकित्सालय में उपचार कर रहे चिकित्सकों से दूरभाष पर वार्ता कर पीड़ितों के उपचार की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

विधायक कृपलानी ने जलोदा जागीर घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए उपस्थित ग्रामीणों एवं पीड़ित परिवार के रिश्तेदारों से घटना एवं पीड़ितों के बारे में जानकारी तथा हरसंभव मदद करने का विश्वास दिलाया।

इस अवसर पर छोटीसादड़ी पूर्व प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत, पूर्व उप प्रधान व मंडल अध्यक्ष रमेश गोपावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष डालचंद जणवा, महामंत्री भवानी सिंह राणावत, पंचायत समिति सदस्य मूकेश आमेटा, समाजसेवी पूरूषोतम सोनी, उदय सिंह राणावत, शंकर लाल मीणा, झमक लाल जणवा सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Story