शक्तिपीठ धनोप माता मंदिर का भव्य जीर्णोद्धार: 52 फीट ऊंचा सफेद संगमरमर का शिखर बनेगा आकर्षण का केंद्र

शक्तिपीठ धनोप माता मंदिर का भव्य जीर्णोद्धार: 52 फीट ऊंचा सफेद संगमरमर का शिखर बनेगा आकर्षण का केंद्र
X


फूलियाकलां (राजेश शर्मा)। जन-जन की अगाध आस्था का केंद्र प्रसिद्ध शक्तिपीठ धनोप माता मंदिर में इन दिनों जीर्णोद्धार का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। मंदिर को भव्य और नूतन स्वरूप देने के लिए सफेद संगमरमर के पत्थरों से नक्काशीदार निर्माण किया जा रहा है।

जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ 5 जनवरी को शुभ मुहूर्त में मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणावत एवं पुजारियों के सानिध्य में हुआ था। विद्वान पंडितों—धर्मनारायण शर्मा (सांपला), अरविंद शर्मा, अंकित शर्मा (आमली बंगला) और सत्यनारायण शर्मा (भीलवाड़ा) के मंत्रोच्चारण के साथ भूमि शीलान्यास किया गया। इसके पश्चात 23 जनवरी को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर धरातल की लेवलिंग कर संगमरमर की शिलाओं को लगाने का कार्य शुरू हुआ।

होली तक ढकी जाएगी छत, 52 फीट ऊंचा होगा शिखर

वर्तमान पुजारी योगेश पंडा और प्रभाकर दाधीच ने बताया कि मंदिर का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। अब तक माता की प्रतिमा के ऊपरी हिस्से तक लगभग 10 फीट ऊंचाई तक तीनों तरफ पत्थर लगाए जा चुके हैं। लक्ष्य रखा गया है कि आगामी होली पर्व तक मंदिर के ऊपरी भाग (छत) को संगमरमर से ढंक दिया जाएगा। इसके बाद मंदिर का मुख्य शिखर बनना शुरू होगा, जिसकी ऊंचाई 52 फीट होगी। यह संपूर्ण शिखर उच्च गुणवत्ता वाले सफेद संगमरमर से निर्मित होगा।

चैत्र नवरात्र मेले तक दिखेगा नया स्वरूप

सिरोही के ठेकेदार राजाराम पिंडवाड़ा की देखरेख में कारीगर दिन-रात कार्य में जुटे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि 19 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र मेले तक मंदिर का काफी कार्य पूर्ण हो जाएगा। इससे मेले में आने वाले हजारों दर्शनार्थियों को सुगमता से दर्शन करने की सुविधा मिलेगी और मंदिर का स्वरूप भी और अधिक दिव्य नजर आएगा।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story