भीलवाड़ा। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एंव अजय शर्मा (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राजपाल सिंह (अपर जिला न्यायाधीश) सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिला कारागृह का निरीक्षण किया। जेल अधीक्षक भैरू सिंह राठोड से बंदियो के स्वास्थय तथा उनको दी जा रही अन्य चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। जेल परिसर में स्थित रसोईघर का भी निरीक्षण कर बंदियो को दिये जा रहे भोजन की गुणवता की भी जांच की गई। बंदियो से उनकी समस्याओं के बारे मे जाना और किसी बंदी के अधिवक्ता नहीं होने पर वह विधिक सहायता हेतु निशुल्क अधिवक्ता हेतु आवेदन करने के बारे में बताया गया। सजायाप्ता बंदियों से भी मुलाकात करके उनके प्रकरण की जानकारी लेकर उनमें अपील के बारे में विधिक जानकारी दी गई।
सिंह ने महिला बंदियों के बैरक का निरीक्षण कर महिला बंदियों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश जेल अधीक्षक को दिये।