देवनारायण के लगाया छप्पनभोग

देवनारायण के लगाया छप्पनभोग
X

शाहपुरा- शाहपुरा के बारी मोहल्ला में स्थित लांगड़ी देवनारायण मन्दिर में राजेश, दिनेश कुमावत परिवार की ओर से शुक्रवार को छप्पनभोग लगाया गया। 
      इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर में पुजारी सोनू गुर्जर की अगुवाई में धार्मिक अनुष्ठान अभिषेक, हवन के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। देव दरबार का सुंदर श्रंगार कर आकर्षक झांकी सजाई गई। मंदिर को फूलों से सजाते हुए मंदिर परिसर में रात्रि को आकर्षक विधुत सजावट की गई। 
         सायं को भजन कलाकार भगवान गोस्वामी की अगुवाई में रात्रि संकीर्तन आयोजित हुआ। भोर तक चले कीर्तन में कलाकार भगवान गोस्वामी, मनोज भाटी, दिनेश सुथार, शुभम पोरवाल आदि भजन कलाकारों ने  फुलड़ा ले आजे मालिडा, म्हारे घर आव ला भगवान...., बन्नो म्हारो चारभुजा रो नाथ,  बन्नी तो म्हारी तुलसा लाडली....., दुनिया में देव हजारों है, बजरंगबली का क्या कहना....।, बाबा श्याम के दरबार में मची रे होली....। आदि कई मनमोहक भजनों के साथ देवनारायण की लावणियों की प्रस्तुतियां दी। कलाकारों द्वारा गाये भजनों पर श्रद्धालु अपने आपको रोक नही पाए और  झूम उठे।     
             वही ऑर्गन पर दिनेश सुथार, हारमोनियम पर भगवान गोस्वामी के साथ ढोलक वादक मोनु टोंक व तबले पर सुरेश योगी ने संगत की। ऑर्गन की लह लहराती मधुर धुनों ने श्रद्धालुओं के मन के तार झंकार के साथ हिला दिए वही तबले की ताल व ढोलक की थाप पर श्रद्धलुओं के पैर थिरकने लगे औऱ रातभर थिरकते ही रहे। भोर तक चले संकीर्तन के बाद अल सुबह 4 बजे महाआरती हुई। श्रद्धालुओं के बीच छप्पनभोग का महाप्रसाद वितरित किया गया।

Next Story