अमेरिका में फायरिंग में 10 लोगों की मौत

X
By - Bhilwara Halchal |22 Jan 2023 11:14 PM IST
कैलिफोर्निया। अमेरिका में कैलिफोर्निया के मोंटेरे में हुई फायरिंग में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और 16 अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट में यह जानकारी मिली है। यह हादसा लॉस एंजिल्स से लगभग 13 किमी पूर्व में स्थित मोंटेरी पार्क में हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले उत्सव के लिए हजारों लोग शहर में एकत्रित हुए थे।
उत्सव एक सप्ताह तक चलने वाला कार्यक्रम है, जिसमें पूर्व में एक लाख से अधिक आगंतुक भाग ले चुके है। यह उत्सव समाप्त होने वाला था। मोंटेरे में करीब 60 हजार लोग रहते है।
Next Story
