कन्या भोजन के साथ 108 अखंड रामायण पाठ का समापन

मांडल (चन्द्रशेखर तिवाड़ी) कन्या भोजन के साथ 108 अखंड रामायण पाठ का समापन मंगलवार को हुआ। अखंड रामायण पाठ कस्बे के प्रताप नगर स्थित देवनारायण भगवान के स्थान पर चल रहा था। समिति के मुकेश जोशी ने बताया गत गुरु पूर्णिमा से प्रताप नगर मेंं स्थित भगवान देवनारायण के स्थान पर कस्बे के लोगोंं द्वारा सुख शांति और कस्बे मे अमन चैन के लिए 108 अखंड रामायण पाठ चल रहा था। जिसमें अखंड रामायण पाठ के साथ रात को अलग अलग भजन संध्या का आयोजन भी पिछले करीब चार महीने से चल रहा था। पूर्णाहुति के बाद कस्बे की सभी स्कूल की करीब 2500 कन्याओ को भोजन प्रसाद करवाया गया। कन्या भोज के पुनीत कार्य में प्रधान शंकरलाल कुमावत, सरपंच संजय भंडिया, पूर्व सरपंच जगदीश चौधरी, नारायणलाल बिड़ला, घनश्याम जोशी, रामस्वरूप जाट, संतोकपुरा पंचायत के पूर्व सरपंच जाकिर खां पठान, गोपाल बिड़ला, कैलाश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में अपनी भागीदारी निभाई।